BREAKING NEWS:

लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

Image
लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार विश्व हिन्दू परिषद जिला जोगिंद्रनगर के द्वारा रविवार को लडभड़ोल क्षेत्र के प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर दलेड में भड़ोल प्रखंड की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विहिप जोगिंद्रनगर के जिलाध्यक्ष करण कटोच ने की। बैठक की शुरुआत में मंदिर के महंत लाल गिरी महाराज का विशेष आशीर्वाद व मार्गदर्शन उपस्थित सदस्यों को प्राप्त हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष करण कटोच ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से वर्ष प्रतिपदा तक सभी प्रखंडों में 'राम महोत्सव' के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी द्वारा सीता नवमी का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, 2 अप्रैल को बजरंग दल के कार्यकर्ता हनुमान जयंती मनाएंगे। इसके साथ ही 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 'धर्म रक्षा' कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विहिप ने समस्त हिन्दू समाज से इन धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। बैठक के दौरान...

जरूरी सूचना! सिविल हॉस्पिटल लडभङोल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौंतङा और मकरीङी में सिर्फ 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को लगाई जाएगी कोविड वैक्सीन!

 

जरूरी सूचना लडभड़ोल की जनता को सूचित किया जाता है कि कल दिनांक 30 जून 2021 सिविल हॉस्पिटल लडभड़ोल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौतंडा वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मकरीडी में 45+वर्ग आयु के लोगों को पहली व दूसरी खुराक F.L.W व,H.C W को पहली व दूसरी  30-06-2021 को खुराक लगेगी ध्यान रहे 18+वर्ग के किसी भी श्रेणी की वैक्सीनेशन नहीं होगी यह सूचना सभी लोगों तक पहुंचाने की कोशिश करें। और दूध पिलाने वाली मां भी टीका लगवा सकती है ध्यान रहे बच्चे का कार्ड और बच्चे की मां का आधार कार्ड साथ में लाये। 

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



Comments