BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

सिविल हॉस्पिटल लडभङोल में 45 से 60 वर्ष के लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन!


 सिविल अस्पताल लडभडोल में सोमवार को कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के चलते 45 और 60 वर्ष के 57 लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया गया इसी दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया वहीं वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में एक उत्साह जैसा माहौल देखने को मिला। आपको बता दें कि आज फ्रंटलाइन वर्करों में एजुकेशन आईपीएस डिपार्टमेंट बिजली डिपार्टमेंट लोक निर्माण विभाग सहित अन्य लोगो को भी कोरोना
वैक्सीन लगाई गई।

Comments