BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

सिविल अस्पताल लडभडोल में सभी डॉक्टरों द्वारा एनपीए को बेसिक पे में न जोड़ने व पंजाब सरकार द्वारा डॉक्टर का एनपीए 25 से 20 प्रतिशत करने को लेकर सोमवार को 2 घंटे तक विरोध प्रदर्शन के रूप में हड़ताल की गई।

 


 सिविल अस्पताल लडभडोल में के सभी डॉक्टरों द्वारा एनपीए को बेसिक पे में न जोड़ने व पंजाब सरकार द्वारा डॉक्टर का एनपीए 25 से 20 प्रतिशत करने को लेकर सोमवार को 2 घंटे तक विरोध प्रदर्शन के रूप में हड़ताल की गई। इस दौरान अस्पताल में आने वाले सैकड़ों मरीजों को डॉक्टरों की इस हड़ताल का खामियाजा भुगतना पड़ा। पेन डाउन स्ट्राइक में मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर रोहित  चौहान डॉक्टर अदिति अवस्थी डॉक्टर पुरजन्य भटनागर डॉक्टर मनीषा वर्मा डॉक्टर करण मिश्रा और डॉ अंकुर ने भाग लिया।सुबह 9:30 से लेकर 11:30 बजे तक चली डॉक्टरों की स्ट्राइक के दौरान लडभडोल क्षेत्र सहित दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले सैकड़ों मरीजों को 2 घंटे तक अपनी बीमारी को दिखाने के लिए इंतजार करना पड़ा।इस दौरान बहुत सारे मरीजों ने डॉक्टरों की इस हड़ताल को लेकर नाराजगी भी जताई।

 

Comments