BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

सीबीएसई की तर्ज पर प्रदेश में 12वीं कक्षा के विद्यार्थी किए जाएंगे प्रमोट!


 हिमाचल प्रदेश में सीबीएसई की तर्ज पर प्रदेश 12वीं कक्षा के विद्यार्थी प्रमोट किए जाएंगे। शनिवार शाम को सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द करने का फैसला लिया गया। इस फैसले के अनुसार 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के अंक निर्धारण के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड सीबीएसई के फार्मूले को हिमाचल में लागू करेगा। इस फार्मूले से अंक मिलने के बाद संतुष्ट नहीं होने वाले विद्यार्थियों को हालात ठीक होने के बाद परीक्षा देने का मौका भी प्रदेश सरकार देगी |

 

Comments