BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

दुःखद समाचार :- जोगिंदर नगर के पूर्व विधायक राम सिंह जी अब हमारे बीच नहीं रहे। लांगणा मे पूर्व MLA राम सिंह का सीढ़ियों से गिरने से निधन।


 लडभड़ोल  शनिवार को जोगिंद्रनगर के पूर्व विधायक राम सिंह का पैतृक गांव लांगणा (लडभड़ोल क्षेत्र) में निधन हो गया। बताया जा रहा है की घर पर सीढ़ियों से गिरने की वजह से वह घायल हो गए थे। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उससे पहले उनकी साँसे थम चुकी थी। वह 91 वर्ष के थे।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक घर में सीढ़ियों पर अचानक गिर गए । इससे पहले कि उन्हें नजदीकी अस्पताल में उपचार दिलाया जाता, उन्होंने दम तोड़ दिया। 1972 से 77 तक उस समय की चौंतड़ा विधानसभा क्षेत्र से आजाद विधायक बने राम सिंह मौजूद समय में पूर्व विधायक एसोसिएशन के अध्यक्ष भी थे।

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



Comments