BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

ब्लॉक कांग्रेस जोगिंदर नगर ने हिमाचल कांग्रेस कोरोना रिलीफ के तहत आवंटित की पहली किट!


 ब्लॉक कांग्रेस जोगिंदर नगर ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कोरोना रिलीफ के तहत जो किट 'सांसे हैं तो संसार है' दी गई हैं उसकी पहली किट नेर घड़वासरा पंचायत की प्रधान श्रीमती रेनू देवी और पंचायत के अन्य सदस्यों को सौंपी गई। यह किट ब्लॉक कांग्रेस जोगिंदर नगर अध्यक्ष डॉक्टर राकेश धरवाल् और पूर्व विधायक श्री सुरेंद्र पाल ठाकुर जी की अगुवाई में दी गई। साथ में लकी ठाकुर और सुरेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे। उसके बाद एक अन्य कार्यक्रम में जोगिंदर नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक किट नगर परिषद जोगिंदर नगर की अध्यक्षा श्रीमती ममता कपूर और उपाध्यक्ष श्री अजय धरवाल् को सौंपी गई। साथ में पार्षद श्री प्यार चंद ठाकुर और श्रीमती शीला देवी उपस्थित रहे। इसी कार्यक्रम के तहत एक किट हार गुणैन पंचायत में प्रधान और अन्य जन प्रतिनिधियों को सौंपी गई।गई। भरयारा पंचायत में भी  एक किट बांटी गई। ब्लॉक कांग्रेस जोगिंदर नगर के तहत गांधी हेल्पलाइन के जरिए पूर्व में भी इसी प्रकार कोरोना महामारी में लोगों तक मदद पहुंचाई जाति रही है। और आगे भी जहां भी मदद की जरूरत पड़ेगी ब्लॉक कांग्रेस जोगिंदर नगर सहायता करने के लिए हमेशा तत्पर है।

Comments