BREAKING NEWS:

विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के अंतर्गत 27 अगस्त को आवश्यक रखरखाव कार्य हेतु बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

चढ़ियार,25 अगस्त:-  विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के  अनुभाग चढ़ियार के 11 के.वी. फीडर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की तारों के समीप पेड़ों की टहनियों की काट-छांट, रखरखाव तथा मरम्मत का कार्य किया जाना निर्धारित हुआ है। इस आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते डोली, रुपेड, मुंगल, छेक, मतियाल, चढ़ियार, सलेहरा, चोरडू, कथेहरू, डगोर इत्यादि  क्षेत्रों में  27 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे से कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियन्ता विद्युत उप-मंडल चढ़ियार ओम प्रकाश राणा ने  बताया कि यदि 27 अगस्त 2026 को खराब मौसम या अन्य अपरिहार्य कारणों से कार्य पूर्ण नहीं हो पाता है, तो अगले दिन को कार्य दिवस मानकर मरम्मत का काम जारी रखा जाएगा। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है ताकि रखरखाव का कार्य सुचारू एवं सुरक्षित रूप से संपन्न किया जा सके।

कोरोना संक्रमित व्यक्ति के परिजनों ने की विधायक प्रकाश राणा से संक्रमित बुजुर्ग के लिए ऑक्सीजन सुविधा उपलब्ध कराए जाने की अपील!


 कोरोना पॉजिटिव आए हुए मरीज सांस लेने में हुई दिक्कत 4 घंटे के इंतजार में  नहीं आई एंबुलेंस तड़पता रहा 80 साल का बुजुर्ग गांव भ्रां निवासी पिछले कुछ दिनों से करोना पॉजिटिव है सोमवार को सुबह सांस लेने में दिक्कत हुई तो उसे लडभड़ोल मैं पिछले कल आई एंबुलेंस कोविड-19 के माध्यम से लडभड़ोल लाया गया लेकिन जब उसको नेरचौक के लिए रेफर किया गया जाना था तो उसे रेफर नहीं किया गया क्योंकि उसमें ऑक्सीजन की सुविधा नहीं थी सिलेंडर की सुविधा तो थी लेकिन उसमें ऑक्सीजन नहीं थी दुर्जन चौहान के परिजनों ने 108 एंबुलेंस को संपर्क किया करीब 11:00 बजे करीब 4 घंटे तक 108 एंबुलेंस का इंतजार करते रहे 4 घंटे के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई इस सबंध में दुर्जन सिंह के बेटे जितेंद्र चौहान ने बताया कि हमने सुबह 11:00 बजे से एंबुलेंस को फोन किया गया है अभी तक उनका कहना है कि तभी बता रहे हैं कि 4 घंटे लगेंगे कभी बता रहे हैं कि 6 घंटे लगेंगे हमारी स्थानीय विधायक से अपील है की ऑक्सीजन की सुविधा प्रदान करें।

Comments