BREAKING NEWS:

विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के अंतर्गत 27 अगस्त को आवश्यक रखरखाव कार्य हेतु बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

चढ़ियार,25 अगस्त:-  विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के  अनुभाग चढ़ियार के 11 के.वी. फीडर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की तारों के समीप पेड़ों की टहनियों की काट-छांट, रखरखाव तथा मरम्मत का कार्य किया जाना निर्धारित हुआ है। इस आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते डोली, रुपेड, मुंगल, छेक, मतियाल, चढ़ियार, सलेहरा, चोरडू, कथेहरू, डगोर इत्यादि  क्षेत्रों में  27 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे से कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियन्ता विद्युत उप-मंडल चढ़ियार ओम प्रकाश राणा ने  बताया कि यदि 27 अगस्त 2026 को खराब मौसम या अन्य अपरिहार्य कारणों से कार्य पूर्ण नहीं हो पाता है, तो अगले दिन को कार्य दिवस मानकर मरम्मत का काम जारी रखा जाएगा। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है ताकि रखरखाव का कार्य सुचारू एवं सुरक्षित रूप से संपन्न किया जा सके।

लडभडोल में शनिवार को स्थानीय तहसीलदार मेघना गोस्वामी ने पुलिस दल के साथ स्थानीय बाजार का जायजा लिया।


 लडभडोल में शनिवार को स्थानीय तहसीलदार मेघना गोस्वामी ने पुलिस दल के साथ स्थानीय बाजार का
जायजा लिया और सरकार के दिशा निर्देशों को मद्देनजर दुकानों का निरीक्षण किया इसी के साथ उन्होंने कोरोना कर्फ्यू और शनिवार रविवार होने वाली बंदिशों का भी जायजा लिया तहसीलदार मेघना गोस्वामी ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू नियमों का पालन ना करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी,उन्होंने स्थानीय दुकानदारों को सलाह दी कि वे नियमों का पूर्ण रुप से पालन करें अपनी दुकानों के आगे भीड़ एकत्रित ना होने दें अगर कोई भी व्यपारी नियमों का पालन ना करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी मुंशी राम ने कहा कि तहसीलदार की अगुवाई में नियमों का पालन न करने वालों के मौके 11 लोगो के चालान किए गए जिसमें बिना मास्क 6 व्यक्तियों के चालान किय गए उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों की अवहेलना चलने वाले 4 लोगों के चालान काटे गए हैं साथ ही एक चालान धूम्रपान करते हुए व्यक्ति का काटा गया है।

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



Comments