BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

सराहनीय! लडभङोल की ऊटपुर पंचायत के भ्रां गांव की बेटी दे रही विदेश में सेवाएं!


 हिमाचल की बेटी शिल्पा चौहान पुत्री सिकंदर सिंह चौहान इस समय विदेश में अपनी सेवाएं दे रही हैं, जिनका संबंध लडभङोल की ऊटपुर पंचायत के गांव भ्रां से है। शिल्पा ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से वर्ष 2016 में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की थी और वर्ष 2019 से वह नई दिल्ली की एक मल्टीनेशनल कंपनी में ऐस प्रोग्राम एनालिस्ट कार्यरत थी। अब 1 वर्ष से वह थाईलैंड के आईसीटी अशंपशन कॉलेज में अपनी सेवाएं दे रही हैं जहां पर वह प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेस पढ़ा रही हैं। उनके वर्कप्लेस में पूरे विश्व से 80 अनुभवी अध्यापक वहां कार्यरत हैं और ऐसे में हिमाचल और  लडभङोल क्षेत्र की बेटी का वहां पर होना और अपनी सेवाएं देना गौरव की बात है जिसके लिए हम शिल्पा और उसके परिजनों को बधाई देना चाहेंगे। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM


Comments