BREAKING NEWS:

विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के अंतर्गत 27 अगस्त को आवश्यक रखरखाव कार्य हेतु बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

चढ़ियार,25 अगस्त:-  विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के  अनुभाग चढ़ियार के 11 के.वी. फीडर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की तारों के समीप पेड़ों की टहनियों की काट-छांट, रखरखाव तथा मरम्मत का कार्य किया जाना निर्धारित हुआ है। इस आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते डोली, रुपेड, मुंगल, छेक, मतियाल, चढ़ियार, सलेहरा, चोरडू, कथेहरू, डगोर इत्यादि  क्षेत्रों में  27 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे से कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियन्ता विद्युत उप-मंडल चढ़ियार ओम प्रकाश राणा ने  बताया कि यदि 27 अगस्त 2026 को खराब मौसम या अन्य अपरिहार्य कारणों से कार्य पूर्ण नहीं हो पाता है, तो अगले दिन को कार्य दिवस मानकर मरम्मत का काम जारी रखा जाएगा। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है ताकि रखरखाव का कार्य सुचारू एवं सुरक्षित रूप से संपन्न किया जा सके।

सराहनीय प्रयास! लडभङोल की नवनिर्वाचित पंचायत बघैर रक्तल कड़ी बंदिशों को अपनाकर अब तक है कोरोना मुक्त!


 लडभड़ोल तहसील क्षेत्र में दबे पांव पहुंच रहे कोरोना को क्षेत्र की नई-नवेली पंचायत के ग्रामीणों ने बंदिशों की बेड़ियों में बंधकर खुद को कोरोना से मुक्त रखा है। जागरूक रहकर उन्होंने कोरोना के कदम पंचायत में नहीं पड़ने दिए हैं। 1150 की आबादी वाली इस पंचायत के प्रतिनिधि नियमों का कढ़ाई से पालन कर रहे हैं। दरअसल हाल ही में लडभड़ोल तहसील की रक्तल बघैल पंचायत को तुलाह पंचायत से अलग करके बनाया गया है। यहां पर पांच वार्डों में 12 गांव पट्टा, बाईखोला, पैरू, बनसोड, बघैर, टारा, रक्तल, चगेहड़, बनघोटा, स्वाडगढ़, नौणा, मोल-तीन शामिल हैं। कोरोना से बचने के लिए यहां पर लोग केवल जरूरी कामों के लिए बाहर निकलते हैं। साथ ही सैनिटाइजर साथ रखना व मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है।

ग्राम पंचायत रक्तल बघैर की प्रधान आँचल राजपूत ने बताया की हमारी पंचायत में बाहर से आने वाले लोगों को सात दिन तक घर से बाहर न निकलने के आदेश हैं। साथ ही लोग मास्क का प्रयोग करते हैं। बाहर से आने वालों की पूरी जानकारी पंचायत के पास होती है। नियमों का उल्लंघन करने वालों को जुर्माने केसाथ पुलिस केस की सजा का प्रावधान भी है। एमओ लडभड़ोल डॉ. रोहित चौहान ने बताया की अभी तक रक्तल बघैल पंचायत की ओर से रिकॉर्ड में कोई मामला नहीं आया है।

 यह एक बेहतरीन प्रयास है जिसकी हम सराहना करते हैं। धन्यवाद!

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



Comments