BREAKING NEWS:

विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के अंतर्गत 27 अगस्त को आवश्यक रखरखाव कार्य हेतु बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

चढ़ियार,25 अगस्त:-  विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के  अनुभाग चढ़ियार के 11 के.वी. फीडर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की तारों के समीप पेड़ों की टहनियों की काट-छांट, रखरखाव तथा मरम्मत का कार्य किया जाना निर्धारित हुआ है। इस आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते डोली, रुपेड, मुंगल, छेक, मतियाल, चढ़ियार, सलेहरा, चोरडू, कथेहरू, डगोर इत्यादि  क्षेत्रों में  27 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे से कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियन्ता विद्युत उप-मंडल चढ़ियार ओम प्रकाश राणा ने  बताया कि यदि 27 अगस्त 2026 को खराब मौसम या अन्य अपरिहार्य कारणों से कार्य पूर्ण नहीं हो पाता है, तो अगले दिन को कार्य दिवस मानकर मरम्मत का काम जारी रखा जाएगा। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है ताकि रखरखाव का कार्य सुचारू एवं सुरक्षित रूप से संपन्न किया जा सके।

लडभङोल की पीहङ बेहङलू पंचायत के वार्ड नंबर 7 को तहसीलदार मेघना गोस्वामी की अगुवाई में आज किया गया सैनिटाइज!

 

तहसील लडभडोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत पीहड बेढहलू के गांव बसालन में हाल ही में दो दिन पहले बसालन के वार्ड 7 में 61 लोगों के कोरोना सैंपल जिसमें 22 कोरोना संक्रमित पाए गए थे स्वास्थ्य विभाग द्वारा ये सैंपलिंग रैपिड एंटीजन माध्यम से की थी।गांव बसालन में एक साथ भाई इस मामले आने पर एहतियात के तौर पर सोमवार को तहसीलदार मेघना गोस्वामी की अगुवाई में पूरे गांव को सेनीटाइज किया गया तहसीलदार मेघना गोस्वामी ने कहा कि एक गांव में एक साथ कितने मामले आने पर बसालन गांव को कंटेनमेंट जोन भी घोषित किया गया हैं और लोगों को सलाह दी है कि वे कोरोना संबधित सभी नियमों का पूर्ण रुप से पालन करें  जो लोग संक्रमित पाए गए हैं वह अपने होम आइसोलेशन की सभी नियमों का पालन करें और किसी तरह की लापरवाही ना बरतें और कोई स्वास्थ्य संबंधित कोई समस्या आने पर तुरंत अपने आशा वर्कर और स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से हर संभव सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। इस अवसर पर स्थानीय पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।


STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



Comments