BREAKING NEWS:

विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के अंतर्गत 27 अगस्त को आवश्यक रखरखाव कार्य हेतु बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

चढ़ियार,25 अगस्त:-  विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के  अनुभाग चढ़ियार के 11 के.वी. फीडर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की तारों के समीप पेड़ों की टहनियों की काट-छांट, रखरखाव तथा मरम्मत का कार्य किया जाना निर्धारित हुआ है। इस आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते डोली, रुपेड, मुंगल, छेक, मतियाल, चढ़ियार, सलेहरा, चोरडू, कथेहरू, डगोर इत्यादि  क्षेत्रों में  27 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे से कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियन्ता विद्युत उप-मंडल चढ़ियार ओम प्रकाश राणा ने  बताया कि यदि 27 अगस्त 2026 को खराब मौसम या अन्य अपरिहार्य कारणों से कार्य पूर्ण नहीं हो पाता है, तो अगले दिन को कार्य दिवस मानकर मरम्मत का काम जारी रखा जाएगा। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है ताकि रखरखाव का कार्य सुचारू एवं सुरक्षित रूप से संपन्न किया जा सके।

सिमस आयोजित सामाजिक कार्यक्रम मे लगाई गई धाम मे जा पहुंची पुलिस ने‌ काटा ₹5000 का चालान।


 लडभडोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिमस के गांव सिमस में वीरवार को सामाजिक कार्य के चलते लगाई गई धाम जा पहुंची पुलिस प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव सिमस  में एक कार्यक्रम को लेकर धाम लगाएगी थी जिसकी भनक लडभडोल पुलिस को लगी कोविड-19 के नियमों के मद्देनजर रखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी प्रभारी मुंशी राम ने अपने पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे मुंशी राम ने बताया कि जब वह अपने दल के साथ सिमस पहुंचे तो वहां एक घर में धाम का आयोजन किया जा रहा था इस पर पुलिस ने अमल करते हुए धाम आयोजक पर ₹5000 का चालान काटा उधर पुलिस के पहुंचते ही धाम में मौजूद लोगों में हड़कंप सा मच गया उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में धाम का आयोजन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

 

Comments