लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया।
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
एक पहल माउंटेन सेवा समिति के अध्यक्ष व कांग्रेसी प्रत्याशी रहे अधिवक्ता जीवन ठाकुर ने अपनी संस्था के पदाधिकारियों व युवा कांग्रेस के साथ जोगिंदर नगर व लड भड़ोल के करोना पीड़ित परिवारों के लिए 20 ऑक्सीमीटर व 4 ऑक्सीजन कंसेट्रेटर समर्पित किये ।
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
-
एक पहल माउंटेन सेवा समिति के अध्यक्ष व कांग्रेसी प्रत्याशी रहे अधिवक्ता जीवन ठाकुर ने अपनी संस्था के पदाधिकारियों व युवा कांग्रेस के साथ जोगिंदर नगर व लड भड़ोल के करोना पीड़ित परिवारों के लिए 20 ऑक्सीमीटर व 4 ऑक्सीजन कंसेट्रेटर समर्पित किये ।जीवन ठाकुर ने कहा कि 15 दिन पूर्व से ही हमारी संस्था के 10 ऑक्सीमीटर व 1 ऑक्सीजन मशीन करोना परिवारों के घर में पहले से ही सेवा दे रही है। जीवन ठाकुर कोरोना पेशेंट के दाह संस्कार में सहयोग कर चुके हैं तथा आज जोगिंदर नगर व लडभडोल की जनता से आह्वान कर रहे हैं कि मानवता को बचाने के लिए आगे आए और अपने गांव में समितियां बनाएं या फिर हमारी संस्था से जुड़े । क्योंकि जो ऑक्सीजन कंसेट्रेटर हम करोना पेशेंट के लिए भेज रहे हैं यह नाकाफी हैं क्योंकि आज मेडिकल कॉलेज टांडा, नेरचौक ,शिमला में आई सी यू मे कोई बैड खाली नहीं मिलता है अब हमें अपने घरों पर ही कोरोना पेशेंट्स को ठीक करने का प्रयास करना पड़ेगा इसके लिए सबसे जरूरी ऑक्सीजन का होना और ऑक्सीमीटर का होना है यह वक्त आरोप-प्रत्यारोप का नहीं है निश्चित तौर पर सरकार की और जोगिंद्रनगर में प्रशासन की भारी कमियां हैं लेकिन वक्त उन कमियों को गिनाने का नहीं है समय आने पर कमियां भी बताएंगे और राजनीति भी करेंगे इस वक्त युवा कांग्रेस ऑक्सीमीटर और ऑक्सीजन कसंट़ैटर दवाइयां व राशन कोरोना पेशेंट के घर पहुंचायेगी ।लेकिन पहले हम बचेंगे मानवता बचेगी तो यह सब हम कर पाएंगे क्योंकि स्थिति और गंभीर हो सकती है मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक तीसरी लहर इससे ज्यादा खतरनाक हो सकती है लडभड़ोल व जोगिंदर नगर में लगभग करोना से 40 मौतें हो चुकी इसलिए हमें और भयावह स्थिति से बचने के लिए सतर्क होना जरूरी है लडभड़ोल व जोगिंदर नगर के लोगों ने पिछले वर्ष लगभग 15, 20 लाख रुपया गांव गांव से इकठ्ठा करके सरकार के खाते में प्रशासन के खाते में डालें हे पर इन सब चीजों में जाने का वक्त नहीं है इस अवसर पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ ठाकुर पार्षद प्यार चंद युवा नेता जितेंद्र जैकी ,रोहित ,प्रशांत व संस्था के सदस्य जवाहर सिंह, निशा शर्मा आदि उपस्थित रहे ।
Comments
Post a Comment