BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

CORONA UPDATE :- लडभङोल में कोरोनावायरस के 15 नए मामले आए सामने!


 लडभडोल(मंडी)! लडभडोल क्षेत्र में कोरोना संक्रमित का खतरा रूकने का नाम नहीं ले रहा हैं, इससे पहले ऊटपुर पंचायत में कोरोना ने कहर बरपाया था,गुरुवार को हुई सैंपलिंग में 15 लोग कोरोना संक्रमित पाये गए हैं,सिविल अस्पताल लडभडोल में रैपिड एंटीजल के तहत 48 लोगो की सैंपलिंग की गई,जिसमें भ्रां के 4 लोग पोस्टिव पाए  गए है,इसके अलावा सिमस में 2,रास में 2,खुड्डी 2,कोठी 1,गागल 1,पंडोल 1,बल्हडा 1,सहित एक स्थानीय पुलिस चौकी का कर्मचारी भी पोस्टिव पाया गया हैं।वही जानकारी के अनुसार इनमें से 14 लोग हाल ही में दिल्ली से हिमाचल पहुंचे हैं, इन्होंने एहतियात के तौर पर अपनी कोरोना की सैंपलिंग की  जिसमें ये पोस्टिव पाए गए है।व अन्य 33 की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। उन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा 17 दिनों तक होम आइसोलेट कर दिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए सीएमओ मंडी डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने कहा कि लडभडोल में 15 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

 कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए हमारा जनता से निवेदन है कि संक्रमण को हल्के में ना लें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। सतर्क रहें सुरक्षित रहें। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग जरूर करें।

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



 

Comments