BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभङोल क्षेत्र में फिर से कोरोना संक्रमण ने दी दस्तक! डिबडैऊं गांव का युवक निकला संक्रमित!


 लडभडोल क्षेत्र में कोरोना ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है। एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। जानकारी के अनुसार तहसील लडभडोल क्षेत्र की स्थानी ग्राम पंचायत लडभङोल के गांव डिबडैंऊ निवासी एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। विभागीय जानकारी के अनुसार  करीब 1 सप्ताह पहले वीरवार को चंडीगढ़ से आया था और अपने रिश्तेदार गांव नैला (सिमस) के घर में होम आइसोलेट था ।इस युवक ने अपने बीमार पिता को लाने चंडीगढ़ जाना था जहां पर कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव लेकर आना अनिवार्य है। जिसके चलते युवक ने सिविल अस्पताल लडभडोल में अपना कोविड-19 का टेस्ट करवाने की अर्जी दी थी जिस पर वीरवार को लडभडोल अस्पताल में युवक ने अपना टेस्ट रैपिड एंटीजन के तहत करवाया जिसमें यह युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा युवक को आगामी 15 से 17 दिनों तक होम आइसोलेट रहने की हिदायत दी गई है। इस बात की पुष्टि बीएमओ लडभडोल अरुणा सिंगला ने की है। हम युवक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



 

Comments