BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

नवगठित पंचायत बघैर रक्तल की नवनिर्वाचित प्रधान ने विधायक प्रकाश राणा से की शिष्टाचार भेंट!


 प्रदेश में सबसे कम उम्र की प्रधान कुमारी आँचल राजपूत अपने सहयोगी वार्ड सदस्यों सहित विधायक  प्रकाश राणा से उनके निवास स्थान गोलवां में मिले। उनके साथ ज़न कल्याण समिति पंजीकृत के समस्त पदाधिकारी भी सम्मलित थे,विधायक प्रकाश राणा की धर्मपत्नी रीमा राणा ने क्षेत्र व समस्त प्रदेश के सबसे युवा प्रधान को बधाई दी तथा पिछड़ी व नवनिर्मित पंचायत बघैर-रक्तल को हर संभव मदद करने का भी आश्वासन दिया।युवा प्रधान के पिता समाजसेवी  चमेल सिंह राजपूत ने कहा कि  विधायक  प्रकाश राणा के नेतृत्व में ना सिर्फ हमारी पंचायत बघैरक्तल बल्कि पूरे जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हो रहा है और विकास के इस बहाव को हम आगे भी जारी रखने के लिए अपने विधायक के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। प्रधान आँचल राजपूत के साथ ज़न कल्याण समिति के अध्यक्ष संत राम वर्मा महासचिव डी. आर. ठाकुर, कार्यालय सचिव चमेल सिंह बनगोटा राकेश बरवाल, भाग सिंह, राज सिंह अमन जमवाल व वार्ड सदस्य मीना, सोनिया व सपना आदि शामिल थे।

Comments