BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

सराहनीय कार्य! त्रिवेणी युवक मंडल ने निर्धन और असहाय परिवार की मदद करके पेश की मिसाल!


त्रिवेणी युवक मंडल ने गरीब और असहाय व्यक्तियों की मदद करके एक मिसाल पेश की है। त्रिवेणी युवक मंडल ने अपनी तरफ से गांव  घटोङ के रहने वाले एक व्यक्ति की सहायता की। संसार चंद के बेटे का हाल ही में एक एक्सीडेंट होने के कारण उनकी टांगों में बड़ा फ्रैक्चर हुआ था। एक गरीब परिवार से संबंध रखने वाले को अपनी ओर से इलाज हेतु अपना योगदान दिया और गांव घटोङ के हीमाल चंद को लंबे अरसे से बीमारी के कारण चल रहे इलाज के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करके त्रिवेणी युवा मंडल  घटोड ने सराहनीय कार्य किया है। हम उम्मीद करते हैं कि भविष्य में भी उनके नेक कार्य जारी रहेंगे।ऊटपुर पंचायत के प्रधान संजय चौहान ने युवाओं के इस नेक कार्य की सराहना की है और अपनी शुभकामनाएं दी हैं। धन्यवाद!

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



Comments