BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभङोल में पिछले 4 महीनों से एंबुलेंस की दरकार! प्रशासन दीजिए ध्यान!


 सिविल अस्पताल लडभडोल में करीब 4 महीनों से 108 एंबुलेंस सुविधा नहीं है और जो 108 एंबुलेंस यहां पर तैनात थी, उसे डिस्मेंटल का दर्जा देखकर यहां से उठा लिया गया था। जानकारी के अनुसार जबकि उसकी फिटनेस सर्टिफिकेट फरवरी माह तक था। वही इस 108 मुद्दे को पहले भी कई बार उठाया गया था जिसमें स्वास्थ्य मंत्री स्थानीय विधायक को इस समस्या से अवगत करवाया गया था, जिसमें उनके द्वारा यहां 108 एंबुलेंस फिर से शीघ्र तैनात करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद सिविल अस्पताल लडभडोल को 108 एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाई जिस कारण लडभडोल क्षेत्र की करीब 20 पंचायतों के हजारों लोगों को इस सेवा से महरूम होना पड़ रहा है, वही बताते चलें कि जब कोई बीमार हो जाए या कोई दुर्घटना हो जाए तो लोगों द्वारा 108 हेल्पलाइन पर कॉल की जाती है तो एंबुलेंस जोगिंदर नगर और बैजनाथ से भेजने का जवाब दिया जाता है जबकि यहां से बैजनाथ जोगिन्द्रनगर की दूरी का सफर 1 से 2 घंटे का सफल करने का समय लगता है  स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार और विभाग से इस सिविल अस्पताल में 108 एंबुलेंस की तैनाती करने की मांग की है। इस संबंध में बीएमओ अरुणा सिंगला ने कहा कि समय-समय पर विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से 108 एंबुलेंस के बारे में अवगत कराया गया है। हमारा प्रशासन से निवेदन है कि क्षेत्र वासियों को एंबुलेंस की सुविधा फिर से उपलब्ध करवाई जाए।

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments