BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर 20 फरवरी को किसानों के पक्ष में कांग्रेस पार्टी निकालेगी पदयात्रा! प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव विमला चौहान ने की सभी कार्यकर्ताओं से भाग लेने की अपील!


 श्रीमती विमला चौहान सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं प्रभारी राजीव गांधी पंचायती राज संगठन हिमाचल प्रदेश ने कहा हे की केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान अध्यादेश ला कर तीन किसान विरोधी कानून राज्य सभा और लोकसभा में विपक्ष और किसानों के बिना पूछे पास करवाए, जो लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। तीनों कानूनों को निरस्त करने के लिए पिछले 90 दिनों से किसान आंदोलन कर रहे हैं। केंद्र सरकार किसानों की अनदेखी जानबूझकर कर रही है।कई मर्तबा किसानों और सरकार के मध्य बात हो चुकी है लेकिन सरकार किसानों की उचित मांग पर ध्यान नहीं दे रही है। किसानों का मानना है कि ये तीनों काले कानून हमने मांगे ही नहीं है तो इन को जबरदस्ती क्यों थोपा जा रहा है। किसान फसलों के समर्थन मूल्य कानून बनाने के लिए सरकार के साथ कई दौर की वार्ता कर चुके हैं लेकिन सरकार कानून बनाने में आना कानी क्यों कर रही है ऐसा कानून बनाने से पूरे देश के किसानों को अत्याधिक लाभ होगा। किसानों के आंदोलन को कुचलने के लिए हर तरह के हथकंडे सरकार अपनाने का प्रयास कर रही है जो किसानों और देश हित में ठीक नहीं है। केंद्र सरकार किसानों के आंदोलन को मीडिया और सरकारी समाचार के माध्यम से कमजोर दिखाना चाहती है कभी किसानों की मांगो के ले कर सुप्रीम कोर्ट ,टूल किट , देश द्रोही, खालिस्तानी, पाकिस्तानी बोल कर भाजपा के मंत्री, विधायक और सांसद किसानों को प्रताड़ित कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर किसानों के समर्थन में पद यात्रा निकाली जाएगी। बिमला चौहान सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा कि 20 फरवरी को सभी कांग्रेस संगठनों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस पद यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें तथा केंद्र सरकार के किसान विरोधी तानाशाही काले कानून वापस लेने के लिए मोदी सरकार का पर्दाफ़ाश करें । बिमला चौहान सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं प्रभारी राजीव गांधी पंचायती राज संगठन हिमाचल प्रदेश। ने कहा की कांग्रेस पार्टी तीनों कृषि काले कानून रद्द करने और किसानों की फसलों का समर्थन मूल्य कानून बनाने के लिए किसानों के साथ है।

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM


Comments