BREAKING NEWS:

विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के अंतर्गत 27 अगस्त को आवश्यक रखरखाव कार्य हेतु बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

चढ़ियार,25 अगस्त:-  विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के  अनुभाग चढ़ियार के 11 के.वी. फीडर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की तारों के समीप पेड़ों की टहनियों की काट-छांट, रखरखाव तथा मरम्मत का कार्य किया जाना निर्धारित हुआ है। इस आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते डोली, रुपेड, मुंगल, छेक, मतियाल, चढ़ियार, सलेहरा, चोरडू, कथेहरू, डगोर इत्यादि  क्षेत्रों में  27 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे से कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियन्ता विद्युत उप-मंडल चढ़ियार ओम प्रकाश राणा ने  बताया कि यदि 27 अगस्त 2026 को खराब मौसम या अन्य अपरिहार्य कारणों से कार्य पूर्ण नहीं हो पाता है, तो अगले दिन को कार्य दिवस मानकर मरम्मत का काम जारी रखा जाएगा। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है ताकि रखरखाव का कार्य सुचारू एवं सुरक्षित रूप से संपन्न किया जा सके।

स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष पर विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी आयोजित करेगा 12 जनवरी को एक ऑनलाइन कार्यक्रम!


 स्वामी विवेकानंद जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की शाखा कांगड़ा हिमाचल प्रदेश  12 जनवरी, 2021 को ऑनलाइन (Google Meet के) माध्यम से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था I  इस कार्यक्रम में श्री राकेश प्रजापति जी, उपायुक्त कांगड़ा, तथा श्री मानस भट्टाचार्य जी, जीवन व्रती कार्यकर्ता व उत्तर प्रांत संगठक, विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए I इसके अतिरिक्त इस आयोजन में श्री अशोक रैना जी, उत्तर प्रांत संचालक, विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी. व डॉ. अनिल चौहान, डॉ. भानु अवस्थी, डॉ. अशोक शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए I



इस आयोजन से पूर्व विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की शाखा कांगड़ा, द्वारा एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन दो स्तरों (Senior व Junior)पर किया गया था I  जिसके अंतर्गत जिला कांगड़ा व जिला मंडी के कई विद्यार्थियों ने भाग लिया I विद्यार्थियों ने स्वामी जी के जीवन और शिक्षाओं पर अपनी प्रस्तुतियां विडियो के माध्यम से भेजी थीं I जिसमे राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल, जिला मंडी की शालू देवी, प्रियंका देवी था अकांक्षा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया ।  प्रतिभागियों को विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की शाखा कांगड़ा हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रथम तीन प्रतिभागियों सहित सात अन्य प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किये गए I इसके अतिरिक्त प्रथम, द्वितीय व तृतीय  स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमश: 2100, 1500, 1100 बरिष्ठ स्तर तथा 1500, 1000, 500 कनिष्ठ स्तर के लिए प्रदान किये गए I    

इस अवसर पर दोनों ही स्तरों पर भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों आर्ची शर्मा, कक्षा 3, माउन्ट कार्मल स्कूल बैजनाथ, जिला कांगड़ा  व शालू देवी, बी. ए. तृतीय वर्ष, राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल, जिला मंडी ने कार्यक्रम के दौरान स्वामी जी के जीवन और शिक्षाओं पर लाइव प्रस्तुतियाँ दी I इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य श्री संजीव कुमार ने सभी प्रतिभागियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने  विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की शाखा कांगड़ा का इस आयोजन के लिए धन्यवाद किया।

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

 

 

 

 

Comments

  1. राजकीय महाविद्यालय लड भडोल के सभी प्रतिभागियों तथा महाविद्यालय परिवार की ओर से विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की शाखा कांगड़ा का तहे दिल से धन्यवाद

    ReplyDelete

Post a Comment