BREAKING NEWS:

जोगेंद्रनगर ब्लाक कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित

Image
 जोगिंद्रनगर/लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) :- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जोगेंद्रनगर के पदाधिकारियों, जोन अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी। नई कार्यकारिणी में एडवोकेट इंद्र सिंह धीमान को जोगेंद्रनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, प्यार चंद जोगेंद्रनगर, काली दास पालसरा लांगणा, भारत ममाननिया लडभड़ोल, रणवीर सिंह मकरीडी, राम लाल भराडू, ओम प्रकाश जिमजिमा, पीताम्बर सिंह चौंतड़ा, स्वर्ण सिंह चौंतड़ा, भगवान दास ढेलू, दिनेश कुमार द्राहल को उपाध्यक्ष, जगदीश ठाकुर मकरीड़ी, (नरेंद्र ठाकुर उर्फ पप्पी) लडभड़ोल, उमीद कटवाल लांगणा, एडवोकेट दिनेश गांव कंधार, राकेश कुमार भराडू, पवन शर्मा, इंद्र पाल गांव हार गुनेंन, कमला देवी गांव बल्ह, देव राम।                   एडवोकेट इंद्र सिंह धीमान को बनाया गया अध्यक्ष गांव रुब्बल, रविंद्र ठाकुर गांव नोहली, सुमीत कुमार, सुरेंद्र ठाकुर, लक्की ठाकुर, भुवनेश पंत जोगेंद्रनगर, रेनू कुमारी पीहड़ बेहलू को महा सचिव, मदन लाल गांव बिहूं, जोगिंद्...

CORONA UPDATE :- सिविल हॉस्पिटल लडभङोल में 28 लोगों के हुए रेंडम सैंपल! एक व्यक्ति निकला संक्रमित!


सिविल अस्पताल लडभड़ोल में मंगलवार को हुई सेंपलिंग में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। सिविल अस्पताल लडभड़ोल में रैपिड एंटीजन के तहत 28 आईपीएच कर्मचारियों सहित अन्य लोगों की सैंपलिंग की गई जिसमें एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। ये सेंपलिंग हिम सुरक्षा अभियान के तहत की गई। जानकारी के अनुसार व्यक्ति स्थानीय निवासी बताया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उस व्यक्ति को होम आइसोलेट कर दिया गया है। अन्य 27 की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई हैं। सैंपल कलैक्शन टीम में टीम इंचार्ज डॉक्टर रोहित चौहान, स्वास्थ्य सुपरवाइजर श्याम संख्यान आदि मौजूद रहे। मामले की पुष्टि करते हुए मंडी सीएमओ डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने कहा कि  लडभड़ोल में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। हम इस व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। हमारी जनता से अपील है कि संक्रमण को हल्के में ना लें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित रहें। सावधानी में ही सुरक्षा है। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments