BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

CORONA UPDATE :- खंड चिकित्सालय लडभङोल के अंतर्गत ऊटपुर में 17 लोगों के हुए रैपिड टैस्ट! तीन लोग निकले कोरोना संक्रमित!


 लडभड़ोल(मंडी)!खंड चिकित्सालय लडभड़ोल के अंतर्गत ऊटपुर पंचायत में हिम सुरक्षा अभियान के तहत कोरोना का निशुल्क शिविर लगाया गया जिसमें रैपिड एंटीजन के तहत 17 लोगो की सैंपलिंग की गईं, जिसमें तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार ऊटपुर पंचायत के सचिव और ग्राम पंचायत  चौकीदार और एक अन्य व्यक्ति बताए गए हैं। इनको स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा होम आइसोलेट कर दिया गया है व अन्य 14 की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। सैंपल कलेक्शन टीम में टीम इंचार्ज डॉ रोहित चौहान स्वास्थ्य सुपरवाइजर श्याम संख्या आदि मौजूद रहे। इस बारे में सीएमओ मंडी डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। हम इनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। हमारा जनता से अनुरोध है कि संक्रमण को हल्के में ना लें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें। बस 2 गज की दूरी और मास्क है जरूरी! कोरोनावायरस को हराने में प्रशासन की सहायता करें। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments