BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

आशा वर्कर और महिला कर्मी के पीछे छोड़े कुत्ते, डंडा लेकर पीछे पड़ा युवक


 हिमाचल शर्मसार.. आशा वर्कर और महिला कर्मी के पीछे छोड़े कुत्ते, डंडा लेकर पीछे पड़ा युवक

उपतहसील कोटगढ़ के भरेड़ीधार गांव में देश में कोरोना योद्धा से सम्मानित आशा वर्कर और महिला स्वास्थय कर्मी के साथ सरकारी सर्वे करने के दौरान दुर्व्यवहार और गाली गलौज का मामला पेश आया है।  जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार द्वारा लोगों के घरद्वार कोविड-19 के लिए चलाई जा रही हिम सुरक्षा योजना के तहत आशा वर्कर प्रमिला चौहान व स्वास्थ कर्मी रविंद्रा मेहता शुक्रवार को जब कोटगढ़ पचायत के तहत भरेड़ीधार पहुंची। जहां आदित्य भलैक नामक युवक ने इन महिलाओं से पहले गाली गलौज कर अपने कुत्ते इनके ऊपर छोड़ दिए व डंडे लेकर इनके पीछे गया और कहने लगा कि यदि मेरे घर आए तो मैं तुम्हें जिंदा नहीं छोड़ूंगा।

इस पूरे मामले को लेकर ये महिलाएं एसडीएम कुमारसैन से मिली व आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस को इस मामले के बारे में सूचित किया गया। डीएसपी चंद्रशेखर ने बताया कि आशावर्कर व हेल्थ वर्कर की शिकायत पर भरेड़ीधार के आदित्य भलैक के खिलाफ 188, 186, 504, 506 धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है। वह स्वय इस मामले को देख रहे है और कोरोना योद्धओं के साथ जो भी दुर्व्यवार करेंगे उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

आशा वर्कर और स्वास्थय कर्मी रात-दिन कोरोना काल में अपनी बेहतर सेवा दे रही है। इन योद्धाओं के साथ दुर्व्यवहार सहन नहीं किया जाएगा। उक्त युवक के खिलाफ उचित कार्यवाही प्रकाश में लाई जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही हिम सुरक्षा योजना के सर्वे मे महिला कर्मियो का सहयोग करे।

गुंजीत सिह चीमा एसडीएम कुमारसैन

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments