BREAKING NEWS:

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को मतदान पार्टियां रवाना, 26, 28 व 30 मई को तीन चरणों में होंगे चुनाव*

Image
जोगिन्दर नगर, 24 मई। आगामी 26, 28 व 30 मई को होने जा रहे पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर मतदान पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई हैं। जोगिन्दर नगर के चाँतड़ा ब्लॉक में 44 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 104  मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। इस बारे जानकारी देते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि आगामी पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर तैनात मतदान पार्टियों को उनके गंतव्य स्थानों के लिए मतदान सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया है। उन्होने बताया कि चौंतड़ा विकास खंड की 44 ग्राम पंचायतों में स्थापित मतदान केंद्रों के लिए कुल 104 मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। जिसमें से 94 पार्टियां रवाना की गई जबकि 10 पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। जिनमें प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए चार मतदान कर्मी तथा एक सुरक्षा कर्मी की तैनाती की है।  उन्होने बताया कि प्रातः सात बजे से सांय तीन बजे तक मतदान करवाया जाएगा तथा मतदान पूर्ण होने के बाद संबंधित पंचायत मुख्यालय में मतों की गिनती की जाएगी तथा चुनाव परिणाम घोषित होंगे। जबकि पंचायत समि...

लडभङोल के बनान्दर के अखिलेश्वर महादेव मंदिर में वॉलीबॉल प्रतियोगिता की हुई ओपनिंग! समाजसेवी कुलविंदर सिंह उर्फ बंटी बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल!


 लडभड़ोल के बनांदर में बुधवार को दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता की अखिलेश्वर महादेव में ओपनिंग की गई। इस प्रतियोगिता में लडभड़ोल क्षेत्र से कई टीमों ने भाग ले रहीं हैं। इस दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के शुभारम्भ में बनांदर के रहने वाले समाजसेवी कुलविंदर सिंह बंटी बतौर मुख्यतिथि शामिल हुए। उन्होंने आयोजकों को 5100 रूपए अपनी और से दिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से युवा वर्ग को अपनी खेल प्रतिभाओं को और निखारने का मौका प्राप्त होता है। साथ ही उनका शारीरिक विकास भी होता है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी प्रतिभागियों से खेल को खेल की भावना से खेलने, अनुशासन बनाए रखने और रैफरी द्वारा दिये गये निर्णय का पालन करने का आह्वान किया।




STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



Comments