BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

राजकीय महाविद्यालय लडभङोल में गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन काव्य पाठ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन!

 

आज 19 दिसंबर, 2020 को राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश द्वारा गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I  इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के बी.ए. व बी.कॉम. प्रथम वर्ष से लेकर तृतीय वर्ष तक के 40 प्रतिभागियों ने विभिन्न सामरिक, शैक्षिक व सामाजिक महत्व के विषयों पर अपनी रोचक तथा जानकारियों से भरपूर कविताएं प्रस्तुत की I इस आयोजन में लगभग 100 से अधिक श्रोताओं ने शिरकत की. इस प्रतियोगिता में प्रियंका (603), मोनिका (620), पूजा (621), प्रथम स्थान पर प्रियंका (606) द्वितीय स्थान पर तथा पूजा (509), शालू (552), कविता (626), राधा (604) और सोनिया (531) संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे I कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य श्री संजीव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि विपरीत से विपरीत परिस्थितियां भी मनुष्य के लिए कई सकारात्मक अवसर अपने साथ लेकर आती हैं I वर्तमान समय (कोरोना काल) भी ऐसे ही सुअवसर हमारे जीवन में लाया है I तकनीक के विकास व उपयोग ने शिक्षा के क्षेत्र में सीखने व शिक्षण की प्रक्रिया को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है जहाँ पर समय व संसाधनों की बचत भी संभव हो पाई है I जरूरत है तो इस बदलते वक्त व तकनीक के साथ सामंजस्य बिठाने की I इसके अतिरिक्त श्री संजीव कुमार ने इस सफल ऑनलाइन आयोजन के लिए सभी सहयोगियों व प्रतिभागियों को बधाई दी।



STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM


Comments