BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

सराहनीय! सिविल हॉस्पिटल लडभङोल के डॉ रोहित चौहान कोरोना को मात देकर जुटे हैं जनसेवा में!


 कोरोना काल में हमारे कोरोना योद्धाओं का स्वर्णिम योगदान रहा है। यह योद्धा लगातार समाज सेवा में जुड़े हुए हैं और संक्रमण भी इनके जनसेवा के जुनून को कम नहीं कर पाया है। आज एक ऐसे ही योद्धा की बात करते हैं। सिविल अस्पताल लडभड़ोल में तैनात मेडिकल ऑफिसर रोहित चौहान का कोरोना काल में सराहनीय कार्य रहा है। कोरोना काल के चलते रोहित चौहान पिछले कई महीनों से अपनी निरंतर सेवाएं दे रहे हैं जो कि अपने आप में बहुत ही सराहनीय कार्य है। बता दें कि डॉक्टर रोहित चौहान कुछ दिन पहले खुद  कोरोना संक्रमित हो गए थे। 17 दिन होम आइसोलेट रहने के बाद कोरोना को मात देकर फिर से अपनी सेवाओं में तैनात हो गए हैं। डॉ रोहित चौहान ने बताया कि कुछ दिन पहले बुखार, गले में दर्द शरीर में दर्द की शिकायत होने पर उन्होंने अपना कोविड-19 टेस्ट करवाया था जिसमें वह पॉजिटिव ही पाए गए थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्हें बुखार खांसी गले में दर्द पूरे शरीर में दर्द के साथ कोई भी खाद्य वस्तु स्वाद नहीं लग रही थी और आइसोलेशन के 12वें दिन उन्होंने अपने आप को काफी हद तक स्वास्थ्य महसूस किया और स्वस्थ होने के चलते उन्होंने 15वें दिन अपना कार्यभार संभाल लिया और फिर से कोविड-19 हम अपनी सेवाएं देना शुरू कर दी हैं। खंड चिकित्सालय के अंतर्गत पीएचसी चौंतड़ा,मकरीडी,पंडोल,लांगणा,सहित सिविल अस्पताल लडभड़ोल के ईलावा गांव में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं और लोगों के कोविड-19 के सैंपल ले रहे हैं। डॉ रोहित चौहान फिर से अपनी सेवाओं में तैनात हो गए हैं। डॉ रोहित चौहान के साथ हम समस्त कोरोना योद्धाओं को सेल्यूट करते हैं और आभार व्यक्त करते हैं कि इतने कठिन समय में भी वह अपने कर्तव्य का निर्वाह कर रहे हैं। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

 

Comments