BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

COVID UPDATE :- लडभङोल के भगेहङ गांव की महिला नहीं है कोरोना संक्रमित! स्वस्थ विभाग ने महिला को दिया फिटनैस सर्टिफिकेट!


सिविल अस्पताल लडभड़ोल में शनिवार को 54 लोगों के रैंडम सैंपल लिए गए थे जिसमें हेल्थ वर्कर,आशा वर्कर, और अन्य लोगों की सैंपलिंग की गई थी जिनकी पिछले कल रिपोर्ट आई थी और इस रिपोर्ट के मुताबिक लडभङोल में छह लोग संक्रमित पाए गए हैं।

 

अभी प्राप्त ताजा जानकारी के अनुसार मीडिया को मिली इस लिस्ट में भगेहङ गांव की एक 37 वर्षीय महिला का नाम गलती से से छप गया था और यह महिला संक्रमित नहीं है बल्कि नेगेटिव है। इस महिला के अनुरोध पर स्वास्थ्य विभाग लडभङोल के मेडिकल ऑफिसर पुरञ्जय भटनागर ने महिला को फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किया है और नेगेटिव रिपोर्ट  की पुष्टि की है।

असुविधा के लिए खेद है! हमारी जनता से अपील है कि घबराए नहीं बस संक्रमण को हल्के में ना लें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें और संक्रमण से बचें। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM

Comments