BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

बधाई हो!लडभङोल की एक बेटी ने CBSE में प्राप्त किए 95 प्रतिशत अंक! परमार्थ स्कूल बैजनाथ का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत!


परमार्थ इंटरनेशनल स्कूल बैजनाथ का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। बुधवार को सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में स्कूल की दीया ने 95 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में पहला, अंकिता कपूर ने 93 फ़ीसदी अंक लेकर दूसरा तथा मुनीश जसवाल ने 91 फ़ीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा 13 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल की निदेशक इंदु गोस्वामी ने इस सफलता पर सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है।95% अंक प्राप्त करने वाली दीया लडभङोल क्षेत्र से संबंध रखती है। यह लड़की लडभङोल पंचायत प्रधान की बेटी है और लडभङोल पंचायत के गांव डिबडैऊं से कैप्टन कश्मीर सिंह जी की पोती है। हमारी तरफ से दिया, अंकिता, मुनीश और उनके परिजनों को बहुत बहुत बधाई! धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM
Munish jaswal
LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर  संपर्क करें।
Ankita kapoor

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM



महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments