BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

बैजनाथ की गायिका मीरा चंदेल का यूट्यूब पर रिलीज हुआ गाना "तेरा लोभा ना" हो रहा है वायरल!

                      वीडियो  देखना ना भूलें
कांगड़ा ज़िला के बैजनाथ की महशूर गायक मीरा चंदेल का गाना तेरे लोभा ना  यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है।
रिलीज होते ही यह गाना आज हर किसी के जुवान पर सिर चढ़ कर बोल रहा है ।
मीरा चंदेल ने बताया कि यह एक कुलवी बोली में गाया गया गीत है,जो कि सोशल मीडिया पर कॉफी पसंद की जा रही है। इस से पहले भी वे कई गाने गा चुकी है।जिनमे पल भर वही नैना, पता पता भुट्टा भुट्टा और रंज्जा जोगिया बनाया  जैसे खूबसूरत गानों ने लाखों दर्शकों के दिलों को जीता है।  
आपको बता दे कि मीरा चंदेल ने महज चौथी कक्षा से ही गायकी में कदम रख दिया था तथा स्कूल और कई प्रतियोगिताओ में भाग ले कर कई   खिताब अपने नाम कर चुकी है।उन्होंने बताया कि उन्होंने गायकी की शिक्षा अपने पिता बुद्धि सिंह चंदेल से ली है, जिन्होंने शास्त्रीय संगीत गायन के स्नातकोत्तर संगीत भास्कर की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने हिमाचल ही नही बल्कि पंजाब दिल्ली जैसे राज्यो में भी बड़े -बड़े स्टेज शो में अपनी गायकी का लोहा मनवाया है।उन्होंने बताया कि 2016 में दिव्य हिमाचल इवेंट की गायन प्रतियोगिता में हिमाचल की अवाज़ में वे कई राउंड पार कर तीसरे स्थान पर रही। इसी के साथ वर्ष 2018 में देव भूमि हिम् कला मंच शिमला की गायन प्रीतियोगिता में पथम स्थान पर रही।हाल ही में 5 जुलाई को उनका गाना तेरे लोभा ना  को यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
 इस कुलवी गीत हिमाचल में महसूर संगीत निर्देशन सुरेन्दर नेगी ने संगीत दिया गया है तथा इस गाने की रचना मीना चंदेल के पिता बीएस चंदेल द्वारा की गई है।इसे आर म्यूजिक सीरीज की टीम द्वारा कुल्लू तथा विलिंग घाटी की हसीन वादियो में फिल्माया गया है।वीडियो निर्देशक भारत भूषण है। रोहित सहगल व आशु अग्रीता ने अविनय की भूमिका निभाई है।लडभङोलन्यूज की तरफ से मीरा चंदेल को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं! धन्यवाद!

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM


LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments