BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभङोल पुलिस ने बिना मास्क के बाजार में घूम रहे चार लोगों के काटे चालान!

लडभड़ोल पुलिस की टीम ने बिना मास्क के बाजार में घूम रहे 4 लोगो के चालान काटे। उन्होंने ऐसे लोगो को आगाह करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के चलते बिना मास्क के और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालो के खिलाफ कारवाई  की जाएगी और चालान काटे जाएंगे। लडभड़ोल पुलिस चौकी एएसआई जोगिन्दर सिंह जरयाल ने बताया कि लोगो के  लडभड़ोल बाजार में मास्क न लगाकर खुलेआम घूम रहे 4 लोगो के चालान काटे गए हैं। उन्होंने क्षेत्र  की जनता से अपील की कि वे आवश्यक कार्य के लिए ही मास्क लगाकर बाजार  निकलने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी पूरी तरह से करें।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments