BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोल लहराया जीत का परचम 🏆

Image
 🏆 राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक   पाठशाला  पंडोल  अंडर-19 बॉयज़ टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया । विद्यालय की टीम ने कबड्डी में हिम फ्लॉवर पब्लिक सीनियर सेकंडरी को हरा कर  कबड्डी की विजेता बनी | इस शानदार उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविंदर भलारिया ने खिलाड़ियों का विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनकी सफलता की खुशी मनाई तथा उन्हें भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्य ने बताया कि  कबड्डी की यह ट्राफी 20 वर्षों बाद इस विद्यालय के हासिल की है |  इस शानदार उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत DPE श्री अतुल शर्मा जी के कुशल मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों की अथक मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है।  इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

एक्स सर्विसमैनों को लॉक डाउन के दौरान दवाइयों पर किए गए खर्च का मिलेगा भुगतान!


लडभडोल :- एक्स सर्विसमैनों को लॉक डाउन के दौरान दवाइयों पर किया गए खर्च का भुगतान मिलेगा। ये बात लड़ भड़ोल एक्स सर्विस लीग के उप प्रधान रणजीत सिंह चौहान ने कही। उन्होंने बताया की जिन एक्स सर्विस मैनों और इनके परिवारों ने लॉक डाउन के दौरान अपनी दवाई केमिस्ट स्टोर से खरीदी है वे उस दवाई का बिल और पुरानी पर्ची , ई सी एच कार्ड की फोटो कॉपी, आधार कार्ड की फोटो कॉपी , बैंक खाते को फोटो कॉपी, एक फ़ाइल् में लगा कर जोगिन्द्र नगर स्थित ई० सी० एच० कार्यालय में जमा करवाएं। उन्होंने कहा की वे, रसीदी टिकट भी साथ ले जाये। सरकार द्वारा उन्हें दवाई पर किये गए खर्च का भुगतान किया जायेगा। उप प्रधान रणजीत सिंह चौहान ने बताया की जोगिन्द्र नगर स्थित ई० सी० एच० अस्पताल में डाक्टर मरीजों को देख रहे हैं अत: सैनिक भाई और उनके परिवार वहां चैकअॅप के लिए जा सकते हैं। उन्होंने बताया की इसके लिए मरीजो को वहां अपनी पुरानी पर्ची साथ लेके जानी होगी। वहीं एक्स सर्विस लीग के प्रधान  प्रवीण शर्मा ने कहा की लीग से सभी सदस्य अपने अपने गाँव में ये सुनिश्चित करे की कोई भी बाहर से आया व्यक्ति पूरी तरह होम कोरेनटाइन के नियमों का पालन कर रहा है की नहीं। उन्होंने कहा की यदि कोई नियमों का उलंघन करता है तो उसकी सूचना प्रशासन को दें। उन्होंने कहा की कोरोना को हराने के लिए सभी नागरिकों को प्रशासन की हिदायतों का पूर्ण रूप से पालन करना होगा।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 
98177- 42111 पर संपर्क करें।


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments