BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

सनसनीखेज! लडभङोल में कोरोना की दस्तक!


अब तक कोरोना से सुरक्षित रहे लडभङोल में कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार लडभङोल के सैंठी गांव के एक 47 वर्षीय व्यक्ति कोरोनावायरस से संक्रमित निकले हैं। इनकी ट्रेवल हिस्ट्री कर्नाटक की है। इनकी सेंपलिंग लडभङोल में ही हुई थी और अभी यह घर पर ही है और ठीक 2 घंटे के बाद इन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम जोगिंदर नगर कोविड-19 सेंटर में शिफ्ट करेगी। हम इनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।

याद रखें, सरकार ने तो लोक डाउन में ढील दी थी पर कोरोना संक्रमण में कोई भी ढील नहीं होगी इसलिए अब अपनी सुरक्षा खुद करें। भीड़ में जाने से परहेज करें और सोशल डिस्टेंस और मास्क का प्रयोग सुनिश्चित करें। धन्यवाद!
LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 
98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments