BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

ब्रेकिंग न्यूज :- बैजनाथ में रात के दौरान ट्राला चालक और कार सवारों के बीच हुई हाथापाई, क्राॅस केस हुआ दर्ज!


प्राप्त सूत्रों के अनुसार शुक्रवार देर रात को पठानकोट मल्टीनेशनल हाईवे में बैजनाथ और तारागढ़ के बीच एक ट्राला चालक और कार में सवार कुछ युवकों के बीच हाथापाई का मामला सामने आया है। पुलिस को दिए बयान के अनुसार उत्तम चंद निवासी गांव सांवल, बिजनी जिला मंडी ने यह बjयान दिया है कि शुक्रवार देर रात को जब वह ट्राले में एलएनटी लोड करके चौक से धर्मशाला जा रहा था तो तारागढ़ के समीप बैजनाथ की एक कार सङक के किनारे खड़ी थी और उसमें सवार 3-4 लोग एक ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट कर रहे थे।ट्राला चालक के मुताबिक उसके साथ उसका बेटा और एल एनटी ऑपरेटर भी साथ था।ट्राला चालक के मुताबिक उनके ट्राले को निकलने के लिए जगह नहीं थी तो रास्ता मांगने पर वहां खड़े युवकों ने उनसे बहस बाजी शुरू कर दी और जैसे ही वह ट्राला लेकर आगे बढ़ा तो युवक उनके पीछे आ गए और ओवरटेक करने लगे। जिसके पश्चात उसने अपने मालिक को फोन किया और मालिक की सलाह के बाद वहां से ट्राला मोड़कर वापिस बैजनाथ में पुलिस नाके की तरफ कर दिया और पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस रेलवे क्रासिंग के पास नाके पर पहुंच गई थी। वहीं कार में सवार युवकों के अनुसार ट्राला चालक ने उनकी कार को टक्कर मारी और वो बैजनाथ की तरफ जा रहा था। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर लिया है और घटना की छानबीन की जा रही है। थाना प्रभारी चिंताराम शर्मा ने कहा की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की पुष्टि की है। हम उम्मीद करते हैं कि पुलिस जांच करके दोषी का पता लगाएगी और पीड़ित को न्याय प्राप्त होगा। धन्यवाद! लडभङोलन्यूज.काॅम
"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments