BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोल लहराया जीत का परचम 🏆

Image
 🏆 राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक   पाठशाला  पंडोल  अंडर-19 बॉयज़ टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया । विद्यालय की टीम ने कबड्डी में हिम फ्लॉवर पब्लिक सीनियर सेकंडरी को हरा कर  कबड्डी की विजेता बनी | इस शानदार उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविंदर भलारिया ने खिलाड़ियों का विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनकी सफलता की खुशी मनाई तथा उन्हें भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्य ने बताया कि  कबड्डी की यह ट्राफी 20 वर्षों बाद इस विद्यालय के हासिल की है |  इस शानदार उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत DPE श्री अतुल शर्मा जी के कुशल मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों की अथक मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है।  इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

शोक समाचार! रविंद्र ठाकुर उर्फ काकू BDC सदस्य निवासी गांव रैन्स का दुर्घटना में हुआ निधन!


लडभडोल :- प्राप्त सूत्रों के अनुसार पीहङ-बेहङलु पंचायत के रैंस गांव के निवासी BDC सदस्य रविंद्र ठाकुर उर्फ काकू का पिछली रात एक्सीडेंट में निधन हो गया है। वह एहजु की तरफ से  लडभङोल वाया गोलवां होकर अपनी कार  HP29B 3523 द्वारा घर की ओर आ रहे थे की  मार्ग में त्रामट घट्ट के नजदीक कार दुर्घटना में उनका निधन हो गया। रविंद्र ठाकुर सुपुत्र मंगतराम की आयु 41वर्ष थी।
बैजनाथ से प्राथमिक उपचार के बाद टांडा को किया रेफर, मार्ग में तोड़ा दम!

चौंतङा पुलिस चौकी के कॉस्टेबल चमन लाल ने बताया की पिछली रात करीब 8:30 बजे के आसपास यह दुर्घटना पेश आई और पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस रविंद्र ठाकुर को हॉस्पिटल में एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक चिकित्सा दिलाने पहुंची और प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद उन्हें टांडा रेफर कर दिया गया और मार्ग में पालमपुर के पास दम तोड़ दिया। उनका शव पोस्टमार्टम के लिए पालमपुर हॉस्पिटल में है जिसे पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हम उनके निधन पर गहन शोक व्यक्त करते हैं। रविंद्र ठाकुर बहुत ही नेक व्यक्ति थे। परमात्मा उनकी आत्मा को शांति दे और परिजनों को महान दुख सहन करने की क्षमता प्राप्त हो!हम उनकी निधन पर गहन शौक वयक्त करते हैं। ओम शांति!


"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments