BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत 6632 लोगों ने पूरा किया क्वारंटाइन पीरियड


जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर  उपमंडल में प्रदेश तथा प्रदेश के बाहर से अब तक पहुंचे कुल 6947 लोगों में से 6632 ने होम क्वारंटाइन की अवधि को पूर्ण कर लिया है, जबकि शेष 315 अभी भी होम क्वारंटाइन में हैं। इसके अलावा अब तक कुल 430 लोगों को संस्थागत क्ववारंटाइन केंद्रों में रखा गया है, जिनमें से अभी केवल 22 लोग ही संस्थागत क्वारंटाइन केंद्रों में रह रहे हैं तथा बाकी ने संस्थागत क्वारंटाइन की अवधि को पूर्ण कर लिया है। एसडीएम अमित मेहरा ने समस्त उपमंडलवासियों से आग्रह किया है कि यदि किसी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण से जुड़ा कोई भी लक्षण पाया जाता है तो वह इसे छिपाने के बजाय स्वास्थ्य कर्मियों के ध्यान में लाए, ताकि समय रहते उचित कदम उठाए जा सकें।

एसडीएम ने दी जानकारी

इस बारे जानकारी देते हुए एसडीएम जोगिन्दरनगर अमित मेहरा ने बताया कि जोगिन्दरनगर उपमंडल में अब तक कुल 17 कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिनमें से 15 लोग  तंदरुस्त होकर वापस अपने घरों में पहुंच चुके हैं, जबकि दो मामले एक्टिव हैं। उन्हांेने बताया कि सरकारी दिशा-निर्देशों के तहत प्रदेश के बाहर से सूचीबद्ध शहरों से आ रहे लोगों को संस्थागत क्वारंटाइन केंद्रों में रखा जा रहा है।

6 हैं संस्थागत क्वारंटाइन केंद्र

इसके अतिरिक्त अन्य लोगों को सरकारी नियमों के तहत होम क्वारंटाइन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जोगिन्दरनगर  उपमंडल में वर्तमान में कुल छह संस्थागत क्वारंटाइन केंद्र कार्य कर रहे हैं, जिनमें तीन किसान भवन जोगिंदर नगर, गर्ल्ज होस्टल बीफॉर्मा कालेज तथा राजस्व प्रशिक्षण संस्थान क्वारंटाइन केंद्र निःशुल्क हैं, जबकि शेष तीन अन्य शुल्क पर उपलब्ध हैं।

नियमों का करें पालन

निशुल्क क्वारनटाईन केंद्र संस्थागत क्वारंटाइन केंद्रों में जहां प्रशासन की ओर से रहने वाले लोगों को नाश्ता, चाय, दोपहर व सायं का भोजन दिया जा रहा है, वहीं स्वच्छता किट भी मुहैया करवाई जा रही है। उन्होेंने बताया कि संस्थागत क्वारंटाइन लोगों को कोविड-19 टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही घर भेजा जाता है। होम क्वारंटाइन में शेष बचे लोगों से नियमों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित बनाने का आग्रह किया है, ताकि क्षेत्र को कोरोना संक्रमण से मुक्त रखा जा सके।

लक्षण को न छुपाएँ

साथ ही कहा कि यदि किसी व्यक्ति को कोरोना संक्रमण से जुड़ा कोई भी लक्षण पाया जाता है तो वह इसे छिपाने के बजाय स्वास्थ्य कर्मियों के ध्यान में लाए, ताकि समय रहते उचित कदम उठाए जा सकें। एसडीएम ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए क्षेत्रवासी पूरी एहतियात बरतें।

मास्क का करें प्रयोग

घर से बाहर निकलते वक्त मास्क का प्रयोग करें तथा पर्याप्त सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित बनाएं। साथ ही समय-समय पर हाथों को साबुन से अच्छी तरह से धोते रहें तथा हैंड सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें। बुजुर्गों व बच्चों को अनावश्यक तौर पर घर से बाहर न जाने दें। उन्होने कहा कि लोगों की सजगता ही कोरोना संक्रमण से बचाव है।

Comments