BREAKING NEWS:

बेटियों को सशक्त बनाना ही विकसित समाज की नींव : सीडीपीओ बालम राम वर्मा

Image
  जोगिंदर नगर, 09 जुलाई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्राहल में छात्राओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक राहुल ठाकुर ने छात्राओं को करियर काउंसिलिंग के महत्व, विभिन्न रोजगार एवं उच्च शिक्षा के अवसरों तथा अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंजना ने व्यक्तिगत स्वच्छता (पर्सनल हाइजीन), संतुलित जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने छात्राओं को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मदर टेरेसा योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना, महिला स्वयं रोजगार योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं के उद्देश्य एवं लाभों से अवगत कराया।...

मंडी में कोरोना का कहर, एक ही दिन में आए 22 मामले!


कोरोना को लेकर मंडी जिले में शुक्रवार का दिन कहर बन कर टूटा। एक ही दिन में अब तक के सबसे अधिक 22 मामले शाम 5 बजे तक ही पॉजटिव आ चुके हैं। इनमें अधिकांश पॉजटिव मुख्यमंत्री के गृह जिले और भाजपा के जिला प्रवक्ता व उसके सहयोगी जो तीन दिन पहले पॉजटिव आए थे के संपर्क में आए थे। 12 मामले तो सराज के लंबाथाच के ही है जो भाजपा प्रवक्ता के सहयोगी का गांव है।
वायरस की चपेट में आने के बाद यह व्यक्ति अपने पैतृक गांव लंबाथाच गया था जहां पर कुछ दिन रूका, कई लोगों से मिला और इसी आधार पर गुरूवार को लंबाथाच के इन लोगों के सैंपल लिए थे। एक साथ ही इतने मामले आने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। लंबाथाच बाजार को तो पिछले कल ही बंद कर दिया गया था। इसके अलावा आए अन्य दस मामलों में भी सराज के साथ साथ भाजपा प्रवक्ता व शाला के उपप्रधान के चालक के संपर्क में आए लोग ही अधिक हैं। इनमें चार कोरोना पॉजिटिव केस गोहर से, दो सरकाघाट से, पधर से एक, सराज से एक, बल्ह से एक और मंडी सदर से एक कोरोना पॉजिटिव निकला है। गोहर व सराज के मामले भाजपा प्रवक्ता व उनके सहयोगी रहे व्यक्ति व चालक के संपर्क वाले ही बताए गए हैं। मंडी अस्पताल में जो सिक्योरिटी गार्ड पॉजटिव आई है वह भी इन्हीं के संपर्क के साथ जोड़ी जा रही है।
प्रशासन ने अब उनके संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इनमें एक व्यक्ति जो रंधाड़ा का रहने वाला है। 16 जुलाई को नोयडा से आया था। वह रिवालसर में जनजातीय सराय में क्वारंटाइन था। इसके अलावा अन्य की हिस्ट्री तलाशी जा रही है। सरकाघाट में जो मामले आए हैं उनमें एक मामला समाहल गांव का है। इसका सैंपल बलद्वाड़ा में लिया गया था। जबकि दूसरा मामला रोपड़ी पंचायत के नौणू का है। एक युवती कोरोना पॉजिटिव निकली है उसका सैंपल संधोल में लिया गया था।
होटल हाईवे के  एक 20 साल के युवा का सैंपल भी पॉजिटिव निकला है। उसका टैस्ट जोनल अस्पताल में लिया गया था। इसके अलावा शाला का एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। उसका टैस्ट गोहर में लिया गया था। बाहबा गांव चच्योट के एक 57 वर्षीय व्यक्ति का सैंपल भी पॉजिटिव निकला है। इसका सैंपल भी गोहर में लिया गया था। एक अन्य मामले में एक 37 वर्षीय महिला चच्योट के गांव दाण में कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसका सैंपल गोहर में लिया गया था।
वहीं, पधर के कुन्नू के गांव चेली में एक 32 साल का युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसका सैंपल पधर में लिया गया था। षाम पांच बजे तक मंडी जिले में एक ही दिन में 22 नए मामलों की पुश्टि स्वास्थ्य विभाग की ओर से हो चुकी है। मेडिकल कालेज नेरचौक मंडी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ जीवा नंद चौहान ने इसकी पुश्टि की है।
इधर, जिले के जोगिंदरनगर स्थित राजस्व प्रषिक्षण केंद्र को समर्पित कोविड केयर सेंटर में बदला गया है। इसकी उपायुक्त मंडी ऋगवेद ठाकुर ने विधिवत सूचना जारी कर दी है। अब तक इस व्यक्ति को संस्थागत केंद्र संगरोध में रखा गया था।

अभी भी समय है दोस्तों। कोरोना को हल्के में ना लें। भीड़ में जाने से परहेज करें और अगर जाना ही पड़े तो मास्क का इस्तेमाल करना बिल्कुल ना भूलें। हाथों को सैनिटाइज करने का विशेष ध्यान रखें। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर  संपर्क करें


महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM


Comments