BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

महत्वपूर्ण सूचना! बुधवार 22 जुलाई को सुबह 9:30 से शाम तक विद्युत सेवा रहेगी बाधित!


33/11 के वी 1×1.6 ऍम वी ए विद्युत उपकेंद्र मकरीड़ी के 33 केवी तथा 11 केवी यार्ड के उपकरणों के आवश्यक रखरखाव व मरम्मत कार्य के दौरान 33 केवी फीडर बहरी (धर्मपुर) लडभड़ोल , भराड़ू और 11 केवी फीडर मकरीड़ी , लांगणा , तुलाह  व द्रुब्बल के अंतर्गत आने वाले स्थानों में बुधवार बाईस जुलाई  सुबह 9:30 बजे से सांय कार्य समाप्ति  तक  विद्युत सेवा बाधित रहेगी |  सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक महीने की 8 व 22 तारीख को  उपकरणों के आवश्यक रखरखाव व मरम्मत के लिए विद्युत सेवा बाधित रहती है | यह जानकारी देते हुए विद्युत उपमण्डल मकरीड़ी के सहायक अभियन्ता  गोपाल राणा ने असुविधा के लिए सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM


Comments