BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

प्रदेश में शिक्षण संस्थानों को खोलने में सरकार नहीं करेगी कोई जल्दबाजी, तब तक ऑनलाइन होगी स्टडी!


हिमाचल में लगातार पैर पसार रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच शनिवार को राज्य सचिवालय में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश में शिक्षण संस्थानों को खोलने में सरकार की तरफ से कोई जल्दबाजी नहीं की जाएगी। बैठक में इस बात पर फैसला लिया गया कि शिक्षा विभाग 1 जुलाई से राज्य के सभी स्कूलों में दोबारा से ऑनलाइन पढ़ाई शुरु कर देगा। बताया गया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के बाद ही प्रदेश में शिक्षण संस्थानों को खोला जाएगा।


प्रदेश में वायरस लगातार पैर पसार रहा है और जब तक स्थिति कंट्रोल में नहीं आती तब तक शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का सरकार का यह फैसला बिल्कुल सही है। आपकी इस बारे में क्या राय है? कमेंट करके बताना ना भूलें। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।


महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

 महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments