BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभङोल क्षेत्र के गांव कलेहङू में पशुशाला पर गिरी आसमानी बिजली, घटना हुई स्थानीय व्यक्ति के कैमरे में कैद!


लडभडोल तहसील की ग्राम पंचायत कोलंग के  अंतर्गत कलेहडू गांव में आसमानी बिजली गिरने से पशुशाला में आग लगने का मामला सामने आया है।आसमानी बिजली गिरने से वृक्ष पर रखे हुए घास में आग लग गई। एक स्थानीय व्यक्ति ने इसे अपने कैमरे में भी कैद कर लिया। 
कलेहडू गांव के रोशन लाल सुपुत्र नौधा राम ने बताया कि मंगलवार रात को 12 बजे के करीब जब तेज बारिश हों रही थी तो उनके घर से करीब 200 मीटर के दूरी पर उनकी पशुशाला में आसमानी बिजली गिरने से पशुशाला में रखा  2000 पूला घास तथा इमारती लकड़ी जल गयी। गांव के लोगों ने जब पशुशाला को जलते देखा तो उन्होनें शोर मचाया।अग्निशमन विभाग द्वारा आग पर काबू पा लिया गया लेकिन पशुशाला के अंदर रखा घास और इमारती लकड़ी जल गयी।
कलेहडू निवासी रोशन लाल ने बताया कि  इस आगजनी में उनका करीब 70000 का नुकसान हों गया है तथा इस बारे उन्होनें पुलिस चौकी  लड़भडोल में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई है। इस घटना में कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है।


हमारा प्रशासन से अनुरोध रहेगा की पीड़ित परिवार के नुकसान का जायजा लिया जाए और आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाए। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM




महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM




Comments