BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लंगारा गांव में अग्निकांड से गौशाला के दो कमरे जलकर हुए राख, लोगों ने मवेशियों को बचाया!


 लांगणा पंचायत के लंगारा वार्ड के लंगारा गाँव में रात को भीषण अग्निकांड हो गया जिसमें गौशाला के दो कमरे जल कर राख हो गए |  सूत्रों के अनुसार बीती रात लगभग 11:30 बजे रविंद्र शर्मा और ज्ञान चंद शर्मा की गौशाला में अचानक आग लग गई जिसके कारण गौशाला के अंदर रखा हुआ घास व  छत पूरी तरह जलकर राख हो गई |  आग लगने के कारणों का फिलहाल अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है |


राजस्व अधिकारी, प्रधान और वार्ड पंच ने किया घटनास्थल का दौरा!

गाँव के लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते अंदर बंधे हुए मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया तथा साथ लगती तीसरी गौशाला को भी जलने से बचा दिया | पटवार वृत नेरी के राजस्व अधिकारी , पंचायत प्रधान माया देवी व वार्ड पंच अंकुश शर्मा  ने घटनास्थल का दौरा करके प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की है | तथा बरसात से पशुओं को बचाने के लिये तिरपाल आदि की सुविधा उपलब्ध करवाए जाने की मांग की है।

कानूनगो पटवार वृत्त नेरी लांगणा का है कहना :-
कानूनगो पटवार वृत्त नेरी लांगणा के अनुसार" राजस्व अधिकारी को मौका करने के लिए भेज दिया गया है नुकसान का आंकलन करके शीघ्र ही रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगी|"

 LADBHAROLNEWS.COM इस घटना के कारण हुए नुकसान पर खेद जाहिर करता है और प्रशासन से अपील करता है की इनके नुकसान का आकलन करके इनकी आर्थिक सहायता की जाए। धन्यवाद!LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments