BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोल लहराया जीत का परचम 🏆

Image
 🏆 राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक   पाठशाला  पंडोल  अंडर-19 बॉयज़ टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया । विद्यालय की टीम ने कबड्डी में हिम फ्लॉवर पब्लिक सीनियर सेकंडरी को हरा कर  कबड्डी की विजेता बनी | इस शानदार उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविंदर भलारिया ने खिलाड़ियों का विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनकी सफलता की खुशी मनाई तथा उन्हें भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्य ने बताया कि  कबड्डी की यह ट्राफी 20 वर्षों बाद इस विद्यालय के हासिल की है |  इस शानदार उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत DPE श्री अतुल शर्मा जी के कुशल मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों की अथक मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है।  इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सराहनीय कार्य! त्रिवेणी युवक मंडल घटोङ के सदस्यों ने की बावड़ी और रास्ते की साफ सफाई!


लडभङोल की ग्राम पंचायत ऊटपुर के त्रिवेणी युवक मंडल घटोङ के सदस्यों ने वार्ड नंबर -3 घटोङ में स्थानीय बावङी और रास्ते की साफ-सफाई की।इस अवसर पर त्रिवेणी युवक मंडल घटोङ के सदस्य रंजीत सिंह, विकास,अतुल, दिनेश, जगदीश, कैलाश, अश्विनी, ईश्वर, राकेश उर्फ सोनू, मुकेश, अभिषेक, सुनील के साथ वार्ड सदस्य नरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

LADBHAROLNEWS.COM त्रिवेणी युवक मंडल के सदस्यों के इस कार्य की सराहना करता है। पानी के प्राकृतिक स्त्रोतों को सहेज कर रखना वास्तव में ही एक अनुशंसनीय कार्य है क्योंकि जल है तो जीवन है। धन्यवाद!LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments