BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

सनसनीखेज! चौंतङा के भटेहङ का निवासी चोरी छुपे दिल्ली से पहुंचा गांव, लोगों ने ऐहतियातन नहीं घुसने दिया घर गांव के अंदर!


 प्राप्त सूत्रों के अनुसार ग्राम पंचायत चौंतङा के गांव भटेहङ का एक व्यक्ति मंगलवार देर शाम को दिल्ली से चोरी छिपे बिना इजाजत के अपने गांव पहुंचा लेकिन जैसे ही लोगों को खबर हुई तो लोगों ने एहतियातन उसे अंदर आने नहीं दिया और घंटे तक सड़क पर बैठाए रखा।
दिल्ली में वाहन चलाता है यह व्यक्ति, सूचना मिलते ही हरकत में आया प्रशासन और आदमी को किया संस्थागत क्वारनटाइन, केस हुआ दर्ज!

32 वर्ष का यह आदमी दिल्ली में ड्राइवर है। वहां पर कोरोना फैलने के बाद यह व्यक्ति 21 जून को दोपहर बाद दिल्ली के लोकल बस अड्डे के करोल बाग बाईपास से कई वाहनों में लिफ्ट लेकर चौंतङा पहुंचा। रास्ते में जहां पर भी नाका लगा होता था वहां पर यह आदमी प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर पैदल रास्ता पार करता था और आगे किसी वाहन से लिफ्ट ले लेता था। इस आदमी को दिल्ली से वापस आने के लिए कोई इजाजत नहीं थी। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और इस आदमी को संस्थागत क्वारनटाईन कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने इस व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना के बाद से लोग सकते में आ गए हैं।
भगवान ना करे कि अगर यह व्यक्ति संक्रमित निकलता है तो इसे रास्ते में लिफ्ट देने वाले कई और लोग संक्रमित हो सकते हैं और हिमाचल सरकार का ग्रीन रूम में आने का ख्याल धरा का धरा ही रह जाएगा। जान को जोखिम में देखकर लोग किसी भी तरह घर वापिस आना चाहते हैं इसलिए जो लोग वापिस आना चाहते हैं उन्हें कहीं बॉर्डर पर ही क्वारंटटाइन किया जाए नही ऐसे तो हालात नहीं सुधरने वाले। आपकी इस बारे में क्या राय है? कृपया कमेंट करके बताएं। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 898177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments