BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

21 जून को हिम फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकैन्डरी स्कूल के सौजन्य से पतंजलि योगपीठ लडभङोल आयोजित करेगा अंतर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस!


लडभडोल :- अंतरष्ट्रीय विश्व योग दिवस 21जून को हिम फ्लावर पब्लिक सीनियर सकैंडरी स्कूल लड़ भड़ोल में पतंजलि योगपीठ भड़ोल के सौजन्य से आयोजित किया जाएगा, यह जानकारी विद्यालय प्रधानाचार्य विकास उपाधयाय ने दी। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय इस दिन पतंजलि योग पीठ के अध्यक्ष भीम सिंह और योग गुरु विजय कान्त लोगो को योग और प्राणायाम के सिखाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस दिन प्रात :  5 बजे से 7 बजे तक वच्चों, युवाओं और बुजुर्गो को आसन, सूक्ष्म  व्यायाम, प्राणायाम और  योगिंग - जॉगिंग के गुर सिखाये जाएंगे। वहीं आयुर्वेदिक औषधियों से होने वाले अचूक फायदों के बारे में भी बताया जायेगा l  वहीं प्राणायाम को नियमित तौर पर करने से जीवन कैसे परिवर्तित होता है ?और वर्तमान कोरोना महामारी में योग व् प्राणायाम के महत्व से भी अवगत  करवाया जाएगा, वहीं इस दिन जड़ी - बूटियों --गिलोय, गोमूत्र, नीम,   तुलसी, पीपल की  छाल, कड़ी पत्ता, शीशम, आदि से होने वाले लाभों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की जाएगी, इस योग दिवस में शोसल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन किया जाएगा, उन्होंने क्षेत्र के सभी योग और प्राणायाम के प्रेमियों से अंतर्राष्टीय योग दिवस में भाग लेने की अपील की है। करो योग, रहो निरोग। धन्यवाद!LADBHAROLNEWS.COM


LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM



महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments