BREAKING NEWS:

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को मतदान पार्टियां रवाना, 26, 28 व 30 मई को तीन चरणों में होंगे चुनाव*

Image
जोगिन्दर नगर, 24 मई। आगामी 26, 28 व 30 मई को होने जा रहे पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर मतदान पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई हैं। जोगिन्दर नगर के चाँतड़ा ब्लॉक में 44 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 104  मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। इस बारे जानकारी देते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि आगामी पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर तैनात मतदान पार्टियों को उनके गंतव्य स्थानों के लिए मतदान सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया है। उन्होने बताया कि चौंतड़ा विकास खंड की 44 ग्राम पंचायतों में स्थापित मतदान केंद्रों के लिए कुल 104 मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। जिसमें से 94 पार्टियां रवाना की गई जबकि 10 पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। जिनमें प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए चार मतदान कर्मी तथा एक सुरक्षा कर्मी की तैनाती की है।  उन्होने बताया कि प्रातः सात बजे से सांय तीन बजे तक मतदान करवाया जाएगा तथा मतदान पूर्ण होने के बाद संबंधित पंचायत मुख्यालय में मतों की गिनती की जाएगी तथा चुनाव परिणाम घोषित होंगे। जबकि पंचायत समि...

BREAKING NEWS :- तनसाल के जंगल में लगी भयानक आग, तनसाल युवा क्लब के सदस्यों ने फॉरेस्ट गार्ड के साथ मिलकर तीन घंटों में पाया आग पर काबु!


लडभडोल :-गर्मी अपने प्रचंड रुप पर है और ऐसे में अगर सूखे तिनकों को आग लग जाए तो आग विकराल रुप धारण करते हुए देर नहीं लगाती। तनसाल के जंगल में किसी शरारती तत्व ने आग लगाई और आग ने इतना भयानक रुप ले लिया कि कुछ भी घटित हो सकता था जिसे तनसाल साल युवा क्लब के सदस्यों ने देखा और फॉरेस्ट गार्ड को सूचित किया।

तीन घंटों में पाया आग पर काबू!

तनसाल युवा क्लब के सदस्यों ने फॉरेस्ट गार्ड के साथ मिलकर आग को बुझाया जिसके लिए 3 घंटे लग गए। तनसाल युवा क्लब के सदस्यों ने शरारती तत्वों से अपील की है कि कृपया जंगलों में आग ना लगाऐं।

आजकल बहुत जगह शरारती तत्व जंगलों में जानबूझकर आग लगा रहे हैं वहीं कुछ लोग अपनी घासनीयों को साफ करने के लिए भी आग लगाते हैं पर यह एक कानूनन अपराध है इसलिए हमारा सभी से निवेदन है कि कृपया जंगलों में आग लगाएं। यह जंगल हमारी अमूल धरोहर है। बहुत से जीव जंतु आजकल प्रजनन करते हैं अगर इन्हें नुकसान पहुंचा तो ना केवल हमारी जैव विविधता खतरे में पड़ जाएगी बल्कि गर्मी भयानक रुप ले लेगी और आदमियों का साथ लेना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए कृपया सहयोग करें।LADBHAROLNEWS.COM तनसाल युवा क्लब के सदस्यों को इस पर्यावरण की हितैषी कार्य को करने के लिए आभार व्यक्त करता है। पेड़ों को जलाएं नहीं, पेङ लगाएं। धन्यवाद!LADBHAROLNEWS.COM

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments