BREAKING NEWS:

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को मतदान पार्टियां रवाना, 26, 28 व 30 मई को तीन चरणों में होंगे चुनाव*

Image
जोगिन्दर नगर, 24 मई। आगामी 26, 28 व 30 मई को होने जा रहे पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर मतदान पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई हैं। जोगिन्दर नगर के चाँतड़ा ब्लॉक में 44 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 104  मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। इस बारे जानकारी देते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि आगामी पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर तैनात मतदान पार्टियों को उनके गंतव्य स्थानों के लिए मतदान सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया है। उन्होने बताया कि चौंतड़ा विकास खंड की 44 ग्राम पंचायतों में स्थापित मतदान केंद्रों के लिए कुल 104 मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। जिसमें से 94 पार्टियां रवाना की गई जबकि 10 पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। जिनमें प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए चार मतदान कर्मी तथा एक सुरक्षा कर्मी की तैनाती की है।  उन्होने बताया कि प्रातः सात बजे से सांय तीन बजे तक मतदान करवाया जाएगा तथा मतदान पूर्ण होने के बाद संबंधित पंचायत मुख्यालय में मतों की गिनती की जाएगी तथा चुनाव परिणाम घोषित होंगे। जबकि पंचायत समि...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव बिमला चौहान ने लडभङोल में कोरोना योद्धाओं तथा पत्रकारों को किया सम्मानित!

                    न्यूज़ वीडियो जरूर देखें
आज लडभङोल में विमला चौहान सचिव हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी, उनके पति राजेंद्र चौहान तथा युवा कॉन्ग्रेस अध्यक्ष विवेक जसवाल ने कोरोना योद्धाओं और क्षेत्र के पत्रकारों को सम्मानित किया।

पुलिसकर्मियों और पत्रकारों पर की पुष्प वर्षा, बांटे फ्रूट मास्क और सैनिटाइजर!

श्रीमती विमला चौहान ने पुलिस चौकी लडभङोल में जाकर पुलिसकर्मियों और स्थानीय पत्रकारों पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान उन्होंने मास्क सैनिटाइजर तथा फल भी वितरित किए। श्रीमती विमला चौहान ने आपदा के दौरान पुलिसकर्मियों और पत्रकारों को बेहतरीन सेवाएं देने के लिए धन्यवाद किया। इस दौरान श्रीमती विमला चौहान के साथ राजेंद्र चौहान तथा युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक जसवाल मौजूद रहे।

LADBHAROLNEWS.COM इस कार्य के लिए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव श्रीमती विमला चौहान को आभार व्यक्त करता है। धन्यवाद!

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments