BREAKING NEWS:

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को मतदान पार्टियां रवाना, 26, 28 व 30 मई को तीन चरणों में होंगे चुनाव*

Image
जोगिन्दर नगर, 24 मई। आगामी 26, 28 व 30 मई को होने जा रहे पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर मतदान पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई हैं। जोगिन्दर नगर के चाँतड़ा ब्लॉक में 44 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 104  मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। इस बारे जानकारी देते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि आगामी पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर तैनात मतदान पार्टियों को उनके गंतव्य स्थानों के लिए मतदान सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया है। उन्होने बताया कि चौंतड़ा विकास खंड की 44 ग्राम पंचायतों में स्थापित मतदान केंद्रों के लिए कुल 104 मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। जिसमें से 94 पार्टियां रवाना की गई जबकि 10 पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। जिनमें प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए चार मतदान कर्मी तथा एक सुरक्षा कर्मी की तैनाती की है।  उन्होने बताया कि प्रातः सात बजे से सांय तीन बजे तक मतदान करवाया जाएगा तथा मतदान पूर्ण होने के बाद संबंधित पंचायत मुख्यालय में मतों की गिनती की जाएगी तथा चुनाव परिणाम घोषित होंगे। जबकि पंचायत समि...

निराशाजनक! तुलाह पंचायत के बैरू पट्टा गांव के लोग गंदा पानी पीने को हैं मजबूर, प्रशासन और विभाग ले शीघ्र संज्ञान!


लडभडोल:-  क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुलाह के गांव बैरू पट्टा के लोग पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। बात केवल यही तक सीमित नहीं है। इन लोगों का कहना है कि जिस पानी को यह पी रहे हैं वह इतना गंदा है कि पीने के लायक नहीं है। यहां के लोग जिस जल स्त्रोत का पानी इस्तेमाल कर रहे हैं वहां पर कीड़े मकोड़े और सनेल(फिल) हैं, देखने के बाद तो कोई पानी पी भी नहीं सकेगा।

लोगों ने लगाया IPH विभाग पर अनदेखी का आरोप!

यहां के लोगों का कहना है कि साफ जल स्रोत से तुलाह पंचायत के कई गांवों के लिए पानी दिया जाता है लेकिन बैरू पट्टा के लोगों को गंदा पानी मिल रहा है। लोगों का आरोप है कि इस संदर्भ में IPH विभाग को कई बार पत्र द्वारा लिखित मांग की गई है कि इस जल स्त्रोत पर एक छोटा सा टेंक बनाकर उसका ढक्कन लगाकर लोगों को साफ पानी उपलब्ध करवाया जाए लेकिन विभाग ने उनकी समस्या का निराकरण नहीं किया है। जिस जल स्त्रोत से पानी आ रहा है उसे कपड़े से ढका रखा गया है ताकि उसके ऊपर धूल मिट्टी अन्य कचरा ना गिरे। यह जल स्रोत जंगल में है। इस जल स्रोत पर वाटर गार्ड के तौर पर एक महिला कार्यरत है और वह अकेले जंगल में जल स्त्रोत को साफ करने नहीं जा सकती है इसलिए लोगों ने कड़ा एतराज जताते हुए विभाग से स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने की मांग की है।


लोगों में है भारी रोष!
स्थानीय लोगों में गंदे पानी और पानी की किल्लत को लेकर भारी रोष है। लोगों का आरोप है कि जिस जल स्त्रोत से 50 घरों के लिए पानी जा रहा है क्या पानी को स्टोर करने के लिए ढक्कन युक्त स्टोरेज टैंक नहीं बनाया जा सकता? क्या पानी के स्त्रोत को साफ करने की जरुरत नहीं है? गंदे पानी की समस्या को लेकर यहां के लोगों में भारी रोश पनपा हुआ है। लोगों को कहना है कि अगर विभाग उन्हें विभाग पानी उपलब्ध नहीं करवा सकता तो वह बिल किस बात का ले रहे हैं? लोगों ने साफ जल की मांग की है।

क्या है विभाग का कहना?

जब LADBHAROLNEWS.COM ने इस संदर्भ में विभाग के--SDO प्रदीप राठौर--से पूछा तो उन्होंने कहा कि आईपीएच विभाग के पास ऐसी कोई भी शिकायत नहीं आई है उन्हें इस विषय में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा की लोग उनके नंबर-----9418182317--- पर उनसे बात कर सकते हैं। आजकल वह ऑफ ड्यूटी पर भी फोन उठा रहे हैं। लोग अपनी समस्या बताएं। वह लोगों की समस्या दूर करने का प्रयास करेंगे।

पानी एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन है जिसके बिना कोई भी जीवित नहीं रह सकता। एक तो लोग ऐसे ही गर्मी से परेशान है और दूसरी ओर पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं।LADBHAROLNEWS.COM प्रशासन और विभाग से इस समस्या पर त्वरित समाधान की मांग करता है। धन्यवाद!

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments