BREAKING NEWS:

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को मतदान पार्टियां रवाना, 26, 28 व 30 मई को तीन चरणों में होंगे चुनाव*

Image
जोगिन्दर नगर, 24 मई। आगामी 26, 28 व 30 मई को होने जा रहे पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर मतदान पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई हैं। जोगिन्दर नगर के चाँतड़ा ब्लॉक में 44 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 104  मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। इस बारे जानकारी देते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि आगामी पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर तैनात मतदान पार्टियों को उनके गंतव्य स्थानों के लिए मतदान सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया है। उन्होने बताया कि चौंतड़ा विकास खंड की 44 ग्राम पंचायतों में स्थापित मतदान केंद्रों के लिए कुल 104 मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। जिसमें से 94 पार्टियां रवाना की गई जबकि 10 पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। जिनमें प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए चार मतदान कर्मी तथा एक सुरक्षा कर्मी की तैनाती की है।  उन्होने बताया कि प्रातः सात बजे से सांय तीन बजे तक मतदान करवाया जाएगा तथा मतदान पूर्ण होने के बाद संबंधित पंचायत मुख्यालय में मतों की गिनती की जाएगी तथा चुनाव परिणाम घोषित होंगे। जबकि पंचायत समि...

धन्यवाद लोक निर्माण विभाग! जमथला के छो नाला में बिछाई जा रही कंक्रीट!

                          वीडियो जरूर देखें
लडभङोल क्षेत्र के गांव जमथला और सांडा पत्तन रोड के रास्ते में जो छो नाला आता है, आज 36 वर्षों के बाद वहां पर कंक्रीट बिछाई जा रही हैं। बहुत खुशी की बात है कि यह कार्य बरसात आने से पहले किया जा रहा है। बरसात में यह नाला उफान पर होता था और स्कूल के बच्चों को तथा राहगीरों को नाला क्रॉस करने में दिक्कत आती थी।

₹70000 का आया खर्च!

लोक निर्माण विभाग के  एसडीओ  राहुल ठाकुर जी के अनुसार छो नाला में इस कंक्रीट को बिछाने के लिए ₹70000 का खर्च आया है। इस कार्य को करने के लिए हम लोक निर्माण विभाग  लडभङोल,SDO राहुल ठाकुर और ठेकेदार राकेश शर्मा को धन्यवाद जाहिर करते हैं। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM
STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.CO

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments