BREAKING NEWS:

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को मतदान पार्टियां रवाना, 26, 28 व 30 मई को तीन चरणों में होंगे चुनाव*

Image
जोगिन्दर नगर, 24 मई। आगामी 26, 28 व 30 मई को होने जा रहे पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर मतदान पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई हैं। जोगिन्दर नगर के चाँतड़ा ब्लॉक में 44 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 104  मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। इस बारे जानकारी देते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि आगामी पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर तैनात मतदान पार्टियों को उनके गंतव्य स्थानों के लिए मतदान सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया है। उन्होने बताया कि चौंतड़ा विकास खंड की 44 ग्राम पंचायतों में स्थापित मतदान केंद्रों के लिए कुल 104 मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। जिसमें से 94 पार्टियां रवाना की गई जबकि 10 पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। जिनमें प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए चार मतदान कर्मी तथा एक सुरक्षा कर्मी की तैनाती की है।  उन्होने बताया कि प्रातः सात बजे से सांय तीन बजे तक मतदान करवाया जाएगा तथा मतदान पूर्ण होने के बाद संबंधित पंचायत मुख्यालय में मतों की गिनती की जाएगी तथा चुनाव परिणाम घोषित होंगे। जबकि पंचायत समि...

सराहनीय कार्य! लडभङोल तहसील में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटरों को एसडीएम और तहसीलदार की मौजूदगी में आज किया गया सैनिटाइज!

                       न्यूज़ वीडियो जरूर देखें
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए शनिवार को आज प्रशासन द्वारा लडभड़ोल तहसील में बनाये गए विभिन्न्न क्वारंटीन सेंटरों को सेनेटाइज किया गया है। इस सेनेटाइजेशन अभियान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल, राजकीय प्राथमिक पाठशाला सांढा सहित कई अन्य क़्वारन्टीन सेंटरों को अग्निशमन विभाग द्वारा सेनेटाइज किया गया। लडभड़ोल तहसील में बनाये गए क्वारंटीन सेंटरों में बाहरी राज्यों से आये हुए लोगों को रखा गया है। सेंटरों में क्वारेंटाइन किए गए सभी लोगों को भी व्यवस्था बनाने, सहयोग करने, नियमों का पालन करने सहित सफाई और स्वच्छता बरतने को कहा गया है।

यह सब रहे इस अवसर पर उपस्थित!
इस सेनेटाइज़ेशन अभियान में एसडीएम अमित मेहरा, तहसीलदार प्रवीण कुमार, पटवारी पवन कुमार व नागेश्वर सिंह, लडभड़ोल पंचायत प्रधान अनु कुमारी सहित कई दमकल कर्मचारी मौजूद थे।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM प्रशासन के इस कार्य की सराहना करता है। धन्यवाद!

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments