BREAKING NEWS:

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को मतदान पार्टियां रवाना, 26, 28 व 30 मई को तीन चरणों में होंगे चुनाव*

Image
जोगिन्दर नगर, 24 मई। आगामी 26, 28 व 30 मई को होने जा रहे पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर मतदान पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई हैं। जोगिन्दर नगर के चाँतड़ा ब्लॉक में 44 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 104  मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। इस बारे जानकारी देते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि आगामी पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर तैनात मतदान पार्टियों को उनके गंतव्य स्थानों के लिए मतदान सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया है। उन्होने बताया कि चौंतड़ा विकास खंड की 44 ग्राम पंचायतों में स्थापित मतदान केंद्रों के लिए कुल 104 मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। जिसमें से 94 पार्टियां रवाना की गई जबकि 10 पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। जिनमें प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए चार मतदान कर्मी तथा एक सुरक्षा कर्मी की तैनाती की है।  उन्होने बताया कि प्रातः सात बजे से सांय तीन बजे तक मतदान करवाया जाएगा तथा मतदान पूर्ण होने के बाद संबंधित पंचायत मुख्यालय में मतों की गिनती की जाएगी तथा चुनाव परिणाम घोषित होंगे। जबकि पंचायत समि...

विधायक प्रकाश राणा ने ऑनलाइन हेल्प कि की शुरुआत, हेल्पलाइन से हर विभाग से जुड़ी समस्या को कराया जा सकेगा दर्ज!

लडभडोल / जोगिंदर नगर क्षेत्र के विधायक प्रकाश राणा ने मंगलवार को facebook पर पोस्ट जारी करके ऑनलाइन हेल्पलाइन 8219069734  शुरुआत करने की जानकारी दी है जिसके माध्यम से लोग किसी भी विभाग से जुड़ी समस्या को दर्ज करा सकते हैं। विधायक महोदय की अनुसार इस हेल्पलाइन के जरिए लोगों को घर बैठे हर समस्या का हल मिलेगा।

Whatsapp पर भी लिखित समस्या भेज सकते हैं लोग!

विधायक महोदय ने कहा है कि अत्यधिक फोन आने के कारण कई बार लोगों के फोन अटेंड नहीं हो पा रहे थे। जिसके चलते उन्होंने ऑनलाइन हेल्पलाइन शुरू की है। 8219069734 नंबर से आप whatsapp पर भी अपनी समस्या दर्ज करवा सकते हैं।

हेल्पलाइन को प्रयोग करने के नियम!
इस हेल्प लाइन पर रोजाना शिकायतें दर्ज की जायेंगी परंतु अगर कोई आदमी बार-बार इस नंबर पर बेवजह शिकायतें दर्ज करवाता हुआ पाया गया तो उसके ऊपर कार्यवाही की जाएगी। सुबह 10:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक समस्याएं दर्ज की जायेंगी और 5:00 बजे के बाद विधायकों महोदय समस्याओं का समाधान करने की कोशिश करेंगे। विधायक महोदय के अनुसार इमरजेंसी की अवस्था में उनसे सीधा संपर्क किया जा सकता है।

यह एक अनूठी पहल है जिसका हम स्वागत करते हैं। धन्यवाद ! LADBHAROLNEWS.COM

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments