BREAKING NEWS:

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को मतदान पार्टियां रवाना, 26, 28 व 30 मई को तीन चरणों में होंगे चुनाव*

Image
जोगिन्दर नगर, 24 मई। आगामी 26, 28 व 30 मई को होने जा रहे पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर मतदान पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई हैं। जोगिन्दर नगर के चाँतड़ा ब्लॉक में 44 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 104  मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। इस बारे जानकारी देते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि आगामी पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर तैनात मतदान पार्टियों को उनके गंतव्य स्थानों के लिए मतदान सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया है। उन्होने बताया कि चौंतड़ा विकास खंड की 44 ग्राम पंचायतों में स्थापित मतदान केंद्रों के लिए कुल 104 मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। जिसमें से 94 पार्टियां रवाना की गई जबकि 10 पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। जिनमें प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए चार मतदान कर्मी तथा एक सुरक्षा कर्मी की तैनाती की है।  उन्होने बताया कि प्रातः सात बजे से सांय तीन बजे तक मतदान करवाया जाएगा तथा मतदान पूर्ण होने के बाद संबंधित पंचायत मुख्यालय में मतों की गिनती की जाएगी तथा चुनाव परिणाम घोषित होंगे। जबकि पंचायत समि...

लडभङोल! बरबस निगाहों को अपनी और आकर्षित करते रथैर से चल्हाणू तक सड़क के किनारे लगे हुए आम के पेड़!

                           वीडियो जरूर देखें
लडभडोल :- दोस्तों जब भी कभी आप लडभङोल से पंडोल रोड के तरफ गए होंगे तो आपका ध्यान अवश्य ही बनान्दर से आगे रथैर से चल्हाणु के बीच सड़क के किनारे कतार में लगे हुए आम के बहुत से पेड़ों की तरफ जरूर गया होगा। यह पेड़ निगाहों को बरबस ही अपनी और आकर्षित करते हैं। जब आप चौबीन रोड से भङोल की तरफ आ रहे होते हैं तो कैंची मोङ पर पहुंचते ही दूर से एक कतार में लगे हुए ये पेड़ सबको आकर्षित करते हैं। आइए आज आपको बताते हैं कि यह पेड़ किसने लगाए हैं। लडभङोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत पीहङ-बेहङलू के स्वर्गीय बरङू राम पिता का नाम चूहङ सिन्ह निवासी रथैर ने 1972-73 के दौरान रथैर से चल्हाणु तक 135 आम के पेड़ लगाए। हमारी संस्कृति में फलदार पेड़ को लगाना बहुत ही शुभ कार्य माना गया है। हमारे बुजुर्ग भी फलदार पेड़ लगाते थे। सड़क के किनारे पेङ लगाने का इनका मकसद था कि राहगीरों को छाया भी मिले और सीजन के दौरान किसी भूखे आदमी को खाने के लिए फल भी मिले। यह वास्तव में ही प्रशंसा योग्य कार्य है। यह पेङ ना आज केवल छाया और फल दे रहे हैं बल्कि सड़क की सुंदरता को भी चार चांद लगा रहे हैं। हम इन बुजुर्गों के आभारी है जिनके कारण आज पेड़ लहलहा रहे हैं।LADBHAROLNEWS.COM आपको सलाम करता है। धन्यवाद!

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments